मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  देहरादून में कुदरत का कहर: मालदेवता और सहस्त्रधारा में तबाही

बचना शर्मा ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में किसानों की आजीविका काफी हद तक नगदी फसलों पर निर्भर रहती है। ऐसे में फसलों का नुकसान केवल खेती का नुकसान नहीं, बल्कि पूरे परिवार की आर्थिक व्यवस्था को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि मयुंडा के प्रभावित किसानों की समस्या को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक पहुंचाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो मामले में पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, देहरादून पुलिस की कार्रवाई

इस संबंध में उन्होंने एसडीएम कालसी और क्षेत्रीय पटवारी सुरेश नाटा से भी वार्ता की। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आपदा से हुए नुकसान का जल्द सर्वे कराया जाए और प्रभावित किसानों को सरकार की ओर से उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।

ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि नुकसान का आकलन गंभीरता से किया जाए, ताकि किसानों को समय पर राहत मिल सके।

इसे भी पढ़ें:  बदरीनाथ धाम के कपाट कब खुलेंगे? बसंत पंचमी पर होगा बड़ा ऐलान
Share This Article