स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव फिर उजागर भाजपा नेत्री बचना शर्मा ने उठाई ‌ स्थायी डॉक्टरों की मांग

उत्तराखंड खबर। चकराता विधानसभा के अंतर्गत देव भूमी लाखामंडल जौनसार-बावर का दुर्गम क्षेत्र एक बार फिर स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण चर्चा में है। लाखामंडल में समय पर अस्पताल न पहुंच पाने के कारण एक गरीब गर्भवती महिला की जान पर बन आई,लेकिन भाजपा की पूर्व मंडल ‌ उपाध्यक्ष बचना शर्मा लाखामंडल एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री नैनसी शर्मा‌ व बामो देबी भाजपा नेत्री बचना शर्मा की सूझबूझ और साहस से जच्चा-बच्चा दोनों की जान बच गई।

चकराता के ग्राम कूधेण गांव के सुनिया मिस्ती अपने पत्नी आरती के साथ लाखामंडल में रहता है करीब 2 बजे रात को संजू की पत्नी आरती को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। निकटतम अस्पताल 65 किमी दूर होने और ‌ 108 पहुंचने में 3 घंटे के ‌ करीब लगते हैं और सड़क मार्ग की दयनीय स्थिति के कारण परिजन समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सके। स्थिति बिगड़ती देख परिजनों ने भाजपा की पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा से ‌ संपर्क किया बचना शर्मा ने ‌ तत्काल लाखामंडल की स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकत्री नैनसी शर्मा आशा कार्यकर्ती श्रीमती सरोज बहुगुणा को बुलाया।

इसे भी पढ़ें:  बुर्का पहनकर कांवड़ लेकर आई तमन्ना मलिक बोलीं-सनातन में ज्यादा आजादी

आंगनबाड़ी कार्यकत्री नैनसी शर्मा ने बिना एक पल गंवाए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध कराई गई जॉब डिलीवरी किट का उपयोग किया। लगभग 5 घंटे के अथक प्रयास और संघर्ष के बाद महिला ने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। फिलहाल माँ और बच्ची दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं।

इस घटना के बाद भावुक हुई भाजपा की पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा ने कहा कहते हैं जिनका कोई नहीं होता उनका भगवान होता है। आज महादेव ने मुझे माध्यम बनाकर एक माँ की जान बचाई। मैं बहुत खुश हूं, मेरा जीवन धन्य हो गया। लेकिन मन बहुत दुखी भी है। आज 21वीं सदी में भी हमारे पहाड़ की महिलाओं को डॉक्टर व हॉस्पिटल न होने के कारण घर में जान जोखिम में डालकर बच्चे को जन्म देना पड़ता है। कितनी माताएं तो दम ही तोड़ देती हैं। यह बहुत पीड़ादायक है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-कांवड़ यात्रा की सुरक्षा में उतरी एटीएस, एसएसपी संग किया फ्लैग मार्च

बचना शर्मा ने कहा कि डबल इंजन सरकार की योजनाएं बनीं संजीवनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार गरीबों की सच्ची हितैषी है। आज जो डिलीवरी किट समय पर मिली उसी ने एक परिवार को उजड़ने से बचा लिया। आशा कार्यकत्री, आंगनबाड़ी बहनों को मिलने वाला प्रशिक्षण और संसाधन पहाड़ में वरदान साबित हो रहे हैं। मैं सरकार का हृदय से धन्यवाद करती हूं। बचना शर्मा ने आगे कहा मैं प्रण लेती हूं कि गरीबों और जन सेवा के लिए जीवन भर हर व्यक्ति के साथ खड़ी रहूंगी। लेकिन सरकार से हाथ जोड़कर विनती है कि जौनसार-बावर क्षेत्र में जल्द से जल्द स्थायी महिला डॉक्टर एवं सुविधाओं से युक्त अस्पताल की व्यवस्था की जाए। ताकि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा सिर्फ कागजों में न रहे, बल्कि पहाड़ की हर बेटी सुरक्षित भी रहे। स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि बचना शर्मा जी हमेशा सुख-दुख में साथ खड़ी रहती हैं। क्षेत्र वासियों व ग्रामीणों ने भी सरकार से मांग की है कि लाखामंडल पीएचसी को अपग्रेड कर 24 घंटे डॉक्टर की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। नैनसी शर्मा ने बताया कि यह किट उत्तराखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर दी जाती है। इसमें सुरक्षित प्रसव के लिए जरूरी सामान जैसे दस्ताने साबुन धागा ब्लेड तौलिया ‌ शिशु के कपड़े आदि कहीं सामान होते हैं जो इमरजेंसी में जच्चा-बच्चा की जान बचाने में मददगार होते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Uttarakhand Weather Update 14 June: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आज बारिश के आसार, तेज हवाओं का अलर्ट

अन्त मैं बचना शर्मा ने बताया कि मैं गरीबों की सेवा के लिए राजनीति में आई हूं पद के लिए नहीं। जनसेवा ही मेरा धर्म है। जब तक सांस है पहाड़ की हर माँ बहन व दुखियारों के लिए लड़ूंगी।

मोजुद रहे भाजपा की पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा सरोज बहुगुणा नैनसी शर्मा‌ ‌ सुनीता राणा बामो देवी रीना सुनिया पूर्व प्रधान लीला आदि मोजुद रहे

Share This Article