भंगेला गांव से 18 वर्षीय युवती रहस्यमय ढंग से लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

खतौली। थाना क्षेत्र के गांव भंगेला से 18 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवती की मां की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, गांव भंगेला निवासी गीता पत्नी नहार सिंह की 18 वर्षीय पुत्री शिवानी उपचार के लिए अस्पताल गई थी। अस्पताल से घर लौटते समय वह अचानक लापता हो गई। परिवार ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। युवती की मां ने पुलिस को दी शिकायत में आशंका जताई है कि उनकी बेटी के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द युवती का पता लगाकर सकुशल बरामद करने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  रामलीला टीला पर भव्य शोभा यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

शिकायत मिलने के बाद खतौली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में तलाश करने के साथ ही अन्य आवश्यक बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को शिवानी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या परिवार को सूचित करें, ताकि युवती को सुरक्षित बरामद किया जा सके।

इसे भी पढ़ें:  बार-बार बिजली कटौती पर सख्ती, अब दिन में केवल दो बार ही होगा शटडाउन
Share This Article