नो हेलमेट-नो फ्यूलः मुजफ्फरनगर में पेट्रोल पम्पों पर कट रहे चालान

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर की सड़कों पर दो पहिया वाहन लेकर अब हेलमेट के बिना निकलना सिर्फ जान का खतरा नहीं, बल्कि जेब पर भी भारी पड़ने लगा है। योगी सरकार के निर्देश पर शुरू हुए नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान ने शहर में दो पहिया वाहन चालकों पर पुलिसिया सख्ती का नया दौर शुरू कर दिया है। सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यातायात पुलिस ने पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर कर्मचारियों को चेतायाकृकि अभियान का समर्थन करें और वाहन चालकों को भी सख्त हिदायत दी कि अब बिना हेलमेट के न पेट्रोल मिलेगा, न ही कार्यवाही में कोई रियायत दी जायेगी। परिवहन और यातायात पुलिस विभाग के द्वारा अभियान के दो दिन के भीतर 40 से अधिक दोपहिया वाहन चालकों के चालान काटते हुए यह संदेश दिया गया कि इस बार अभियान कोई खानापूरी नहीं, बल्कि आदत सुधारने के लिए चलाया गया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देशों के बाद पूरे राज्य में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर में भी 1 सितंबर से 30 सितंबर तक नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान की शुरुआत की गई है। इस विशेष अभियान का उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना और सड़क हादसों में कमी लाना है। अभियान की शुरूआत में एक सितम्बर को एआरटीओ प्रवर्तन सुशील मिश्रा ने पेट्रोल पम्पों का निरीक्षण किया था और बिना हेलमेट के आये 15 दो पहिया वाहन चालकों के चालान काटे गये थे।

अभियान की गंभीरता को देखते हुए एसपी ट्रैफिक अतुल चोबे ने अपनी टीम को सख्त निर्देश जारी किए हैं। दूसरे दिन मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने टिकैत चौक स्थित पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया, जहाँ 25 वाहन चालकों को बिना हेलमेट पेट्रोल भरवाते पकड़ा गया। सभी का मौके पर चालान काटा गया। यह कार्यवाही करने वाले यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल संदीप चौधरी ने बताया कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ किसी भी प्रकार की ढील नहीं बरती जाएगी।
दूसरी ओर एसएसपी संजय वर्मा के निर्देश पर पुलिस ने भी इस अभियान को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। शहर कोतवाली के अन्तर्गत शामली स्टैंड चौकी इंचार्ज एसआई देवपाल सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ भी पेट्रोल पंपों पर चेकिंग अभियान चलाया और पंप मालिकों व कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि बिना हेलमेट किसी को पेट्रोल न दिया जाए। साथ ही पेट्रोल भरवाने आए दोपहिया चालकों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक भी किया गया।
एसपी ट्रैफिक अतुल चोबे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हेलमेट पहनना सिर्फ कानून का पालन नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का तरीका है। बिना हेलमेट वाहन चलाना न केवल खुद की, बल्कि दूसरों की जान के लिए भी जोखिम है। उन्होंने बताया कि यह अभियान 30 सितम्बर तक लगातार जारी रहेगा और आने वाले दिनों में पेट्रोल पंपों व प्रमुख सड़कों पर निगरानी और सख्त की जाएगी। भारत में हर वर्ष हजारों लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत होती है, जिनमें से बड़ी संख्या दोपहिया वाहन चालकों की होती है। आंकड़ों के अनुसार, अधिकतर मौतें हेलमेट न पहनने की वजह से होती हैं। ऐसे में यह अभियान न केवल नियमों का पालन सुनिश्चित करेगा, बल्कि जनमानस में सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगा।

इसे भी पढ़ें:  दो राज्यों के आठ जिलों में की लूट, मुजफ्फरनगर में हुआ एनकाउंटर

Also Read This

खतौली बार एसोसिएशन चुनाव 2026-27: 47 नामांकन पत्र बिके, 15 हुए जमा

खतौली तहसील बार एसोसिएशन खतौली के चुनाव वर्ष 2026-27 को लेकर गुरुवार, 2026 को नामांकन प्रक्रिया में खासा उत्साह देखने को मिला। ऐल्डर कमेटी के निर्देशन में नामांकन पत्रों की बिक्री एवं जमा करने का कार्य सम्पन्न हुआ।ऐल्डर कमेटी के चेयरमैन चतरपाल सिंह एडवोकेट के अनुसार, गुरुवार को कुल 47 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जबकि 15 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए। यह दिन नामांकन प्रक्रिया का प्रमुख चरण रहा, जिसमें विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ताओं ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। इन पदों पर हुए नामांकन (अध्यक्ष पद) सरदार जितेन्द्र सिंह एडवोकेट, (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) नवाब सिंह एडवोकेट, (महासचिव) सत्यप्रकाशसैनी, (कोषाध्यक्ष) श्रीमती अनामिका एडवोकेट,उपाध्यक्ष (10 वर्ष अनुभव), गंगाशरण एडवोकेट,

Read More »

हाईवे पर भीषण हादसा: एक ही परिवार के चार लोग घायल, महिला की हालत गंभीर

खतौली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-58 पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अलकनंदा होटल के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भैंसी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार परिवार कहीं जा रहा था तभी पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर

Read More »

मुकेश अंबानी से आगे निकल एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने अदाणी

मुंबई – गौतम अदाणी ने मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल कर लिया है। अदाणी की संपत्ति 92.6 अरब डॉलर पहुंची।  एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति के ताज को लेकर एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दिग्गज कारोबारी गौतम अदाणी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब फिर से अपने नाम कर लिया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अदाणी की संपत्ति में हुए हालिया इजाफे ने उन्हें इस सूची में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-हरियाणा चारा लेने जा रहे किसान की सड़क

Read More »

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ईडी की दबिश

लुधियाना- ईडी की टीम ने शुक्रवार सुबह पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। टीम दस्तावेज खंगाल रही है। पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास समेत विभिन्न ठिकानों पर शुक्रवार तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमों ने एक साथ छापेमारी की। लुधियाना स्थित उनके निवास पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी के बीच जांच एजेंसी के अधिकारी दस्तावेजों को खंगालने में जुटे हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि यह पूरी कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन सौदों से जुड़ी कथित अनियमितताओं के पुराने मामलों को लेकर की जा रही है। ईडी की जांच केवल लुधियाना तक सीमित नहीं है, बल्कि बताया

Read More »