मोदी के नेतृत्व से भारत को मिला आत्मनिर्भरता का सबलः कपिल देव

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मंत्री कपिल देव और चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने किया विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को मुजफ्फरनगर स्थित सोल्जर बोर्ड के सैम मानेकशॉ हॉल में विशेष विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया, जबकि विशिष्ट अतिथि नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित विकास प्रदर्शनी में सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा राष्ट्र निर्माण के विभिन्न आयामों को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और नागरिकों ने भाग लेकर विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उद्घाटन के पश्चात मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप तथा अन्य अतिथियों एवं भाजपा नेताओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में केंद्र सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों के दौरान सुशासन, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित, युवा विकास, डिजिटल इंडिया, आधारभूत संरचना के विस्तार तथा वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा से संबंधित योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  द दून वैली में दीपावली मेले की धूम

इस अवसर पर संबोधित करते हुए कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, विकास और सुशासन के नए मानक स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश विश्व पटल पर एक सशक्त और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि विकास प्रदर्शनी जनसामान्य को सरकार की विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों और राष्ट्रहित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों से अवगत कराने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने नागरिकों से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और देश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकारों ने जनकल्याण, विकास और सुशासन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों के कल्याण, महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण, किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए अनेक योजनाएं प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का संगम श्री बालाजी धाम मंदिर में शिव शक्ति महायज्ञ का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीति सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर आधारित है, जिसके परिणामस्वरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की पारदर्शी कार्यशैली और विकासोन्मुखी सोच के कारण देश और प्रदेश निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों तथा नागरिकों ने प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की और विकास कार्यों की सराहना की। इस दौरान लोगों ने मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ सेल्फी लेकर इस कार्यक्रम को यादगार बनाने का काम किया।

Also Read This

हाईवे पर रेस लगा रहे ट्रैक्टरों ने ई-रिक्शा को रौंदा, छह लोगों की मौत, दो घायल

बदायूं- बदायूं जिले में कछला और उझानी के बीच हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। रेस लगा रहे दो ट्रैक्टरों ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं। बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर भीषण हादसा हो गया। दो ट्रैक्टर चालकों की लापरवाही से छह लोगों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों का कब्जे में लिया है। चालकों की तलाश शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम और एसएसपी भी घटनास्थल के

Read More »

यूपी के परिषदीय स्कूल अब 24 जून तक रहेंगे बंद, 25 जून से शुरू होगी पढ़ाई

UP School Summer Vacation 2026: उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया गया है। अब बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 20 मई 2026 से 24 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। नए आदेश के अनुसार 25 जून 2026 से विद्यालय दोबारा खुलेंगे और नियमित पठन-पाठन शुरू होगा।   मंगलवार को गर्मी की छुट्टियों के बाद प्रदेश के कई परिषदीय स्कूल खुले थे। बच्चों का रोली-टीका लगाकर स्वागत किया गया और पहले दिन मिड-डे-मील में खीर भी परोसी गई। लेकिन प्रदेश में गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने अवकाश अवधि को बढ़ाने का निर्णय

Read More »

मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प को मुखर हुए सपा सांसद हरेन्द्र मलिक

व्यापारियों से अभद्रता के आरोप पर बैठक में आरपीएफ इंस्पेक्टर को लगाई फटकार, अधिकारियों के समक्ष उठाया मामला

Read More »