सपा विधायक पंकज मलिक ने बांटी दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

प्रेमपुरी स्थित अपने आवास पर किया पात्रों को वितरण, सांसद हरेन्द्र मलिक ने निधि से दिया लाभार्थी अंश

मुजफ्फरनगर। जनपद मुज़फ्फ़रनगर में दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल योजना के तहत मंगलवार को जनपद के पांच दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया।
यह वितरण कार्यक्रम चरथावल विधानसभा क्षेत्र के विधायक पंकज मलिक के कर कमलों द्वारा उनके कैम्प कार्यालय प्रेमपुरी मुजफ्फरनगर में संपन्न हुआ। इस योजना के तहत मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल का जो लाभार्थी अंश होता है। वह सांसद हरेंद्र मालिक द्वारा अपनी सांसद निधि से उक्त पांच दिव्यांगजनों हेतु प्रदान किया गया है। जिससे यह वितरण पूरी तरह निःशुल्क संभव हो सका।
इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दीक्षा उपाध्याय के साथ-साथ बिजेन्द्र मलिक, कपिल मलिक, आसिफ सिद्दीकी, राकेश शर्मा, सभासद पति हसीब राणा, सभासद मौहम्मद शहजाद चीकू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दीक्षा उपाध्याय ने बताया कि यह योजना दिव्यांगजनों को गतिशीलता प्रदान कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगी। सांसद निधि से लाभार्थी अंश मिलने से यह वितरण और भी सुगम हो गया है। यह पहल दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन को सरल व सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर वसुंधरा: दो बेटे और मां जिंदा जले, मां और दो बेटियां बची, कानूनगो था मृतक अमित गौड

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-शेयर मार्किट में मुनाफे का लालच देकर 31 लाख की ठगीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  नई मंडी एसएचओ दिनेश बघेल को राष्ट्रपति गैलेंट्री अवार्डवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  भारतीय किसान यूनियन में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, सहारनपुर मंडल

Read More »