भोपा रोड पर ओवरलोड वाहनों की धींगामुश्ती, जाम से लोग बेहाल

यातायात जाम की वीडियो वायरल होने पर मौके पर पहुंचे सीओ मंडी, यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

मुजफ्फरनगर। शहर की व्यस्त भोपा रोड पर पेपर मिलों के लिए आने वाले ओवरलोड और अव्यवस्थित वाहनों के कारण एक बार फिर जाम की गंभीर समस्या सामने आई है। सड़क किनारे खड़े ट्राले और भारी वाहन लगातार यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अव्यवस्था के चलते दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक स्थायी समाधान निकालने में नाकाम रहे हैं।

बुधवार को भोपा रोड पर जाम की स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब सड़क पर बड़ी संख्या में खड़े मालवाहक वाहनों के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। घंटों तक वाहन रेंगते रहे और राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। इसी दौरान जाम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नई मंडी क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी गणेश शर्मा ने सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराने का प्रयास किया। कुछ देर बाद नई मंडी क्षेत्राधिकारी राजू कुमार साव भी मौके पर पहुंचे और हालात का निरीक्षण किया। यातायात व्यवस्था दुरुस्त न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए फैक्ट्री संचालकों और संबंधित लोगों को मौके पर बुलाया तथा सख्त चेतावनी दी।

इसे भी पढ़ें:  यूट्यूबर और यूपी पुलिस के दरोगा ने कार में नाबालिग से दरिंदगी!

मौके पर यातायात पुलिस को भी बुलाया गया, जिसके बाद सड़क पर खड़े कई ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 20-20 हजार रुपये के चालान किए गए। अचानक हुई कार्रवाई से वाहन चालकों और फैक्ट्री प्रबंधन में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि भोपा रोड पर यह समस्या कोई नई नहीं है। पहले भी किसान संगठनों ने इस मुद्दे को लेकर बड़ी बैठकें कर नाराजगी जताई थी। उस दौरान पेपर मिल एसोसिएशन और फैक्ट्री मालिकों ने प्रशासन के समक्ष यह आश्वासन दिया था कि फैक्ट्री के बाहर वाहनों को खड़ा नहीं होने दिया जाएगा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयं की टीम भी तैनात की जाएगी। हालांकि, समय बीतने के साथ सभी दावे हवा साबित हुए और स्थिति पहले जैसी ही बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  शाहपुर में श्री आदर्श रामलीला महोत्सव का आयोजन की तैयारियां जोरों पर

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि अवैध रूप से सड़क पर खड़े ट्रालों के कारण कई-कई घंटे तक जाम लगा रहता है। वीडियो में यह चिंता भी जताई गई कि यदि किसी आपात स्थिति में एम्बुलेंस जाम में फंस जाए तो मरीजों की जान तक खतरे में पड़ सकती है। जानकारी के अनुसार यह वीडियो भारतीय किसान यूनियन के एक पदाधिकारी द्वारा बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया, जिसके बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं तेजी से सामने आने लगीं। आम नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि भोपा रोड पर स्थायी यातायात व्यवस्था लागू की जाए और सड़क पर अवैध रूप से खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ नियमित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इसे भी पढ़ें:  MZN PALIKA- एनएसए डॉ. अतुल की लापरवाही पर मीनाक्षी स्वरूप का बड़ा एक्शन

Also Read This

समाज सेवा में योगदान पर गिरीश अग्रवाल को मिला ‘विकास रत्न’ सम्मान

लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी में निभा रहे सक्रिय भूमिका, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने किया सम्मानित मुजफ्फरनगर। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी के सक्रिय सदस्य गिरीश अग्रवाल को लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के प्रतिष्ठित ‘विकास रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज हित में किए जा रहे कार्यों, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिसोर्ट में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने गिरीश अग्रवाल को

Read More »