महिलाओं के सम्मान और सुविधा के लिए सराहनीय पहलः डा. श्वेता कौशिक

मुजफ्फरनगर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश की बहनों के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद। डा. श्वेता कौशिक जिला उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी की समस्त मातृशक्ति एवं बहनों की ओर से मुख्यमंत्री का हृदय से धन्यवाद करती हूँ। यह पहल महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सुविधा के प्रति प्रदेश सरकार की संवेदनशील सोच को दर्शाती है। रक्षाबंधन पर बहनों को अपने परिवार तक सुरक्षित और सहज पहुँचाने का यह निर्णय निश्चित रूप से सराहनीय एवं अभिनंदनीय है। बहनों के सम्मान और सुविधा के लिए योगी सरकार को हार्दिक धन्यवाद।

इसे भी पढ़ें:  एफडीआर प्रकरण में जांच दल को पत्रावलियां उपलब्ध करायेगी पालिका
Share This Article