ईओ की नाराजगी के बाद भी पार्किंग में नहीं लगे शुल्क बोर्ड

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के अधीन शहरी क्षेत्र में चल रही पार्किंग के दौरान वाहन चालकों से निर्धारित शुल्क से ज्यादा लेने का मामला पकड़े जाने के बाद अधिशासी अधिकारी की नाराजगी और सख्त आदेशों के बाद दो दिन बीत जाने पर भी पार्किंग ठेकेदारों ने मौके पर निर्धारित शुल्क को दर्शाने के लिए बोर्ड नहीं लगाये हैं। मामले की जांच कर रहे कर निर्धारण अधिकारी ने ठेेकेदारों को नोटिस जारी करते हुए ज्यादा शुल्क वसूलने को लेकर जवाब तलब किया है। साथ ही अनुबंध की शर्तों का पालन नहीं करने पर ठेका निरस्त करने की चेतावनी देते हुए जुर्माना लगाने की भी तैयारी कर ली है।

बता दें कि अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने टाउनहाल मैदान में चल रही पार्किंग का निरीक्षण करने के दौरान वहां पर वाहन चालकों से निर्धारित शुल्क से दो गुना से भी ज्यादा मूल्य वसूलने का मामला स्वयं पकड़ा था। उन्होंने एक कार चालक से निर्धारित शुल्क 30 से ज्यादा 70 रुपये वसूलने की पर्ची पकड़ी और रसीद बुक भी जब्त कर ली थी। उनके द्वारा पािर्कंग स्थल पर निर्धारित शुल्क को दर्शाने के लिए बोर्ड नहीं लगाने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कर निर्धारण अधिकारी नरेश कुमार शिवालिया को जांच सौंप दी थी। इसके बावजूद भी दो दिन बीत जाने पर शहरी क्षेत्र में चल रही किस भी पार्किंग में ठेकेदार द्वारा निर्धारित शुल्क का बोर्ड नहीं लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  डॉ. मुखर्जी ने अपना सर्वस्व देश पर न्यौछावर कियाः श्रीचंद शर्मा

जांच कर रहे कर निर्धारण अधिकारी नरेश शिवालिया ने बताया कि टाउनहाल मैदान की पार्किंग का ठेका सुनील कुमार के नाम छोड़ा गया है। ठेकेदार सुनील को पार्किंग में तैनात किये गये कर्मचारियों के द्वारा निर्धारित मूल्य 30 रुपये से ज्यादा 70 रुपये शुल्क वसूलने को लेकर नोटिस भेजा गया है। इसमें ठेकेदार से सात दिनों में स्पष्टीकरण तलब किया गया है। साथ ही बोर्ड भी लगाने के निर्देश दिये गये है। ठेकेदार से यह भी पूछा गया है कि पूर्व में यहां पर शुल्क को दर्शाने के लिए बोर्ड लगवाया गया था, वो क्यों और किसने हटाया है। उन्होंने बताया कि टाउनहाल सहित शहर में तहसील सदर, रेलवे स्टेशन पर दो कुल चार स्थानों पर वाहन पार्किंग का ठेका छोड़ा हुआ है। इनके ठेकेदारों को भी नोटिस देकर अनुबंध के आधार पर शर्तों का पालन करते हुए कार्य करने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही शुल्क बोर्ड लगाने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि अभी किसी के द्वारा शुल्क बोर्ड नहीं लगाया है। ऐसे में चेतावनी दी गई है कि यदि ठेका अनुबंध की शर्तों का पालन नहीं किया जाता है तो उनका ठेका तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए जमानत राशि को भी जब्त कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि टाउनहाल प्रकरण में ठेकेदार पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें:  SHAMLI-ईंट से कुचलकर व्यक्ति की हत्या, श्मशान में मिला शव

Also Read This

कैंची धाम मेला 2026 के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 15 जून को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर लगने वाले भव्य मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है। बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले वाहनों को तय रूटों से डायवर्ट किया जाएगा और श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थलों से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा। कैंची धाम में मुख्य मेला 15 जून को आयोजित होता है, लेकिन श्रद्धालुओं की आवाजाही कई दिन पहले से शुरू हो जाती है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर-आंधी से गिरी ईंट भट्ठे की दीवार, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

अलसुबह हुआ हादसा, नंगला मार्ग पर जुटे परिजनों और ग्रामीणों ने किया भारी हंगामा, पुलिस अफसरों के सामने मुआवजे की मांग

Read More »

कलेक्ट्रेट में पंचायत सहायक ने आत्मदाह का प्रयास किया, सिविल डिफेंस जवान की सतर्कता से टला हादसा

मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पंचायत सहायक ने कथित कार्रवाई न होने से आहत होकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सिविल डिफेंस के एक जवान ने समय रहते उसे रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।   जानकारी के अनुसार ग्राम निरमानी निवासी सचिन कुमार ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हैं। सचिन का आरोप है कि 8 जून को ग्राम सचिवालय में काम के दौरान गांव के दो लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ प्रिंटर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया तथा

Read More »