महाकुंभ में जायेंगे किसान, नौचंदी में अतिरिक्त कोच जोड़ने की मांग

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन द्वारा जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर चौधरी नवीन राठी के नेतृत्व में मुख्य पदाधिकारियों सहित मुजफ्फरनगर के रेलवे स्टेशन अधीक्षक को एक ज्ञापन प्रेषित किया ज्ञापन का उद्देश्य भारतीय किसान यूनियन द्वारा 14 जनवरी से 18 जनवरी 2025 तक प्रयागराज में होने वाले किसान कुंभ वार्षिक चिंतन शिविर हेतु प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस में दिनांक 15 जनवरी 2025 को आवश्यकतानुसार अधिक डिब्बे/कोच जोड़ने हेतु रहा, जिससे कि किसानों और अन्य यात्रियों को भी असुविधा का सामना न करना पड़े।

,आपको बता दे कि भारतीय किसान यूनियन द्वारा प्रत्येक वर्ष वार्षिक अधिवेशन चिंतन शिविर का आयोजन प्रयागराज में किया जाता है ज्ञापन के साथ मौखिक रूप से भी वार्तालाप कर जिला अध्यक्ष चौधरी नवीन राठी द्वारा यह मांग स्टेशन अधिक्षक से की गई स्टेशन अधीक्षक द्वारा आश्वस्त कराया गया कि व्यवस्था दुरुस्त की जायेगी और किसी को भी असुविधा नहीं होगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से चौधरी शक्ति सिंह जिला मीडिया प्रभारी हरिओम त्यागी जिला उपाध्यक्ष अमित चौधरी जिला महासचिव मनीष अहलावत जिला उपाध्यक्ष मदर पाल सिंह सहरावत संजीव बालियान मांडी कुलदीप सिरोही विक्रांत चौधरी सुभाष ककरान आदि उपस्थित रहे 

इसे भी पढ़ें:  एमएलसी वंदना वर्मा ने शुकतीर्थ गंगा घाट पर चलाया सफाई अभियान

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  खेती के लिए बिजली कटौती से किसानों में आक्रोशः धर्मेन्द्र मलिकगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य

Read More »