राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मोहन ने की क्रांतिसेना की प्रदेश कार्यकारिणी भंग

मुजफ्फरनगर। क्रांतिसेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने क्रांतिसेना की प्रदेश कार्यकारिणी कों तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। बुधवार को पार्टी कार्यालय पर 16 अगस्त कों आयोजित होने वाले विराट हिन्दू मार्च की तैयारियो कों लेकर पदाधिकारियों की बैठक मे पार्टी के संस्थापक अध्य्ाक्ष ललित मोहन शर्मा ने प्रदेश कार्यकारिणी कों भंग करने की घोषणा कर दी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने इस दौरान कहा कि आगामी एक अक्टूबर कों प्रस्तावित क्रांतिसेना के अधिवेशन के बाद कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने हिन्दू समाज से 16 अगस्त को बांग्लादेश मंे हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार कों लेकर होने वाले विराट हिन्दू मार्च कों सफल बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, जिलाध्यक्ष लोकेश सैनी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आलोक अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अनुज चौधरी, संजीव वर्मा, गौरव गर्ग, नरेन्द्र ठाकुर, अमित गुप्ता, संजय गोयल, सुनील सैनी, राजन वर्मा, भुवन मिश्रा, आशीष मिश्रा, शैलेन्द्र विश्वकर्मा, मंगतराम, ललित रुहेला, विपुल गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR--शहर में हर कदम लगे अवैध होर्डिंग और यूनीपोल

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने वृक्षारोपण कर दिया संदेशस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है।

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने वृक्षारोपण कर दिया संदेशवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  युवा पीढ़ी को नशाखोरी से बचाने को चलेगा अभियानः

Read More »