चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नवीन मंडी स्थल पर व्यापारियों को किया तिरंगा वितरण

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत पटेलनगर से नवीन मंडी स्थल कूकड़ा तक तिरंगा जागरुकता रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर जाकर राष्ट्रध्वज तिरंगा का वितरण किया और सभी लोगों से अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराने की अपील करते हुए कहा कि अपने शहर को सुन्दर और स्वच्छ बनाने में पालिका के साथ मिलकर सभी व्यापारी और नागरिक अपना पूरा योगदान प्रदान करें।

हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत बुधवार को पटेलनगर स्थित अपने आवास से नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने पालिका सभासदों, भाजपा कार्यकर्ताओं और पालिका के अधिकारियों के साथ हर घर तिरंगा जागरुकता रैली का शुभारंभ किया। यहां से शुरू हुई यह यात्रा ढोल नगाड़ों के साथ नवीन मंडी स्थल पर पहुंची।

यहां दी गुड़ खाण्डसारी एण्ड ग्रेन मर्चेन्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता संजय मित्तल ने चेयरपर्सन सहित सभी का स्वागत किया। उनके प्रतिष्ठान पर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और गौरव स्वरूप ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया तथा इसके बाद तिरंगा ध्वज वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्नान पर शहर में हर घर में तिरंगा पालिका स्तर से पहंुचाया गया है। हम व्यापारियों और आम लोगों के बीच पहुंचकर उनको हर घर तिरंगा अभियान के लिए जागरुक कर रहे हैं। यह अभियान देश के सभी लोगों को अपने राष्ट्र से जोड़ रहा है। उन्होंने सभी से स्वतंत्रता दिवस को एक पर्व की भंाति धूमधाम से मनाने की अपील की। वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी ने हर घर तिरंगा फहराने की अलख जगाई है। हम लगातार इसके प्रति लोगों में जाकर जनजागरण कर रहे हैं। आज नवीन मंडी के व्यापारियों के बीच जाकर उनके प्रतिष्ठानों पर तिरंगा विरतण किया गया। यहां गुड़ मंडी, फल मंडी और अनाज मंडी के व्यापारियों को तिरंगा ध्वज बांटा गया है।

इस दौरान मुख्य रूप से चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, गौरव स्वरूप, संजय मित्तल, सभासद सीमा जैन, रितु त्यागी, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, रजत धीमान, रविकांत शर्मा, प्रियांक गुप्ता, प्रशांत गौतम, हनी पाल, हकीम इरशाद अंसारी, नवनीत गुप्ता, अमित पटपटिया, विनीत कुमार, सभासद पति शोभित गुप्ता, विकल्प जैन, राहुल पंवार, व्यापारी हरिशंकर तायल, सुरेन्द्र बंसल, राजेश गोयल, अंकित सिंघल, नितिन सिंघल, सुरेश चन्द, रविन्द्र कुमार, मनमोहन मंूधड़ा, पुल्कित गुप्ता, विष्णु मंूधड़ा, राजेन्द्र सिंघल, तुषार गर्ग, अमित जैन, मनोज गोयल, पालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर योगेश कुमार, सफाई निरीक्षक प्लाक्षा मैनवाल, लिपिक संजीव सिंघल आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जज्बा-10 दौड़ ने जगाई राष्ट्रवाद की अलख

Also Read This

चाबहार पोर्ट प्रोजेक्ट: अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद भारत पीछे नहीं हटेगा

नई दिल्ली। ईरान के चाबहार पोर्ट प्रोजेक्ट में भारत की भूमिका को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते भारत इस परियोजना से बाहर निकल सकता है। हालांकि, भारत सरकार ने इन अटकलों को खारिज करते हुए साफ कर दिया है कि चाबहार पोर्ट से पीछे हटना कोई विकल्प नहीं है, भले ही अमेरिकी प्रतिबंधों में दी गई छूट की समय सीमा समाप्त होने के करीब हो। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारत अपने रणनीतिक और आर्थिक हितों की रक्षा के लिए वॉशिंगटन के साथ लगातार बातचीत कर रहा है। विदेश

Read More »

सांसद खेल महोत्सव में जी.डी. गोयनका स्कूल के विद्यार्थियों ने सांगीतिक प्रस्तुति से मोहा मन

मुजफ्फरनगर। सांसद खेल महोत्सव 2025–26 के समापन समारोह में जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, मुज़फ्फरनगर के विद्यार्थियों ने अपनी शानदार सांगीतिक प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का आयोजन चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य रूप से किया गया, जहां कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने मंच पर अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इसे भी पढ़ें:  किसान नेता धर्मेन्द्र मलिक ने उठाया प्रदूषण का मुद्दाविद्यार्थियों की इस प्रस्तुति का निर्देशन विद्यालय के संगीत मेंटर श्री प्रवेंद्र सिंह ने किया। उनके मार्गदर्शन में बच्चों ने तालमेल और ऊर्जा के साथ प्रस्तुति देकर दर्शकों से खूब सराहना बटोरी। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा और प्रबंधक श्री सचिन

Read More »

मणिकर्णिका घाट विवाद पर सीएम योगी का कांग्रेस पर हमला, AI वीडियो से भ्रम फैलाने का आरोप

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को काशी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मणिकर्णिका घाट विवाद को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। सीएम योगी ने आरोप लगाया कि एआई जेनरेटेड वीडियो के जरिए मंदिरों को तोड़े जाने का भ्रम फैलाकर जनभावनाओं को भड़काने की साजिश की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के निर्माण के समय भी इसी तरह का प्रयास किया गया था। उस दौरान एक वर्कशॉप में रखी टूटी मूर्तियों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर काशी की विरासत को बदनाम करने की कोशिश हुई थी। अब एक बार फिर वही रणनीति अपनाई जा रही है। उन्होंने आरोप

Read More »

घने कोहरे में सड़क सुरक्षा पर मुजफ्फरनगर नगरपालिका की बड़ी पहल

मुख्य मार्गों पर लगाए जा रहे 4100 हाई-क्वालिटी रिफ्लेक्टर, पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने रात में किया औचक निरीक्षण, रैन बसेरों और अलाव व्यवस्था का भी लिया जायजा मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में बढ़ती सर्दी और घने कोहरे के बीच सड़क हादसों की संभावनाओं को कम करने के लिए नगरपालिका परिषद ने रोड सेफ्टी को प्राथमिकता देते हुए शहरी क्षेत्र में सुरक्षित यातायात के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। रात्रिकालीन निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अधिकारियों के साथ मिलकर उन कार्यों की समीक्षा की, जिनका उद्देश्य सड़कों पर शहरवासियों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। घने कोहरे के कारण लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के

Read More »

गाजियाबाद लोनी हत्या: अंधविश्वास में दोस्त की बेरहमी से हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद लोनी हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अंधविश्वास और नरबलि के शक में तीन दोस्तों ने युवक की हत्या कर दी, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Read More »