एम.जी. पब्लिक स्कूल में बच्चों ने जाना भारत का इतिहास

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में आयोजित किये जा रहे सीबीएसई भारतीय भाषा समर कैंप-2025 में बच्चों ने नक्शों और वीडियो के माध्यम से भारत के भौगोलिक और संस्कृति विकास के इतिहास को एक रोमांचकारी वर्चुअल टूर के माध्यम से समझा और इसका भरपूर आनंद लिया।

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि सीबीएसई भारतीय भाषा समर कैंप के दौरान गुरूवार को हुई गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागी बच्चों को भारत के संस्कृति विकास के साथ ही भौगोलिक इतिहास की जानकारी भी प्रदान की गई। इसके लिए बच्चों को ज्ञानवर्धन के लिए एक वर्चुअल टूर कराया गया। इसमें बच्चों को देश के भिन्न-भिन्न राज्यों में हुए संस्कृति विकास, वहां की नदियों, पहाड़ों, ऐतिहासिक भवनों, स्मारकों, भाषा और परम्पराओं से अवगत कराते हुए शिक्षिकाओं द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई।

बच्चों ने किताबों की दुनिया से बाहर निकलकर प्रोजेक्टर के माध्यम से नक्शों और वीडियो को देखकर भारत की विविध इतिहास की जानकारी हासिल की। इस वर्चुअल टूर के सहारे बच्चों ने आनंदमयी यात्रा पर जाकर भारत के इतिहास और भूगोल का ज्ञानार्जन करने के लिए यादगार अनुभव को संजोने का काम किया। समर कैंप में बच्चों को माटीकला का प्रशिक्षण देने के लिए चाक के सहारे मिट्टी के बर्तन निर्माण के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। बच्चों ने शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में अपने हाथों से मिट्टी के बर्तन बनाने का अनुभव भी प्राप्त किया। इस शिविर में विद्यालय की शिक्षिकाओें और स्टाफ का सराहनीय सहयोग प्राप्त हो रहा है।

इसे भी पढ़ें:  पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सड़क पर अपने हाथों से उठाया कूड़ा, दिया प्रेरक संदेश...देखें वीडियो!

Also Read This

कैंची धाम मेला 2026 के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 15 जून को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर लगने वाले भव्य मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है। बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले वाहनों को तय रूटों से डायवर्ट किया जाएगा और श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थलों से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा। कैंची धाम में मुख्य मेला 15 जून को आयोजित होता है, लेकिन श्रद्धालुओं की आवाजाही कई दिन पहले से शुरू हो जाती है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर-आंधी से गिरी ईंट भट्ठे की दीवार, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

अलसुबह हुआ हादसा, नंगला मार्ग पर जुटे परिजनों और ग्रामीणों ने किया भारी हंगामा, पुलिस अफसरों के सामने मुआवजे की मांग

Read More »

कलेक्ट्रेट में पंचायत सहायक ने आत्मदाह का प्रयास किया, सिविल डिफेंस जवान की सतर्कता से टला हादसा

मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पंचायत सहायक ने कथित कार्रवाई न होने से आहत होकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सिविल डिफेंस के एक जवान ने समय रहते उसे रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।   जानकारी के अनुसार ग्राम निरमानी निवासी सचिन कुमार ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हैं। सचिन का आरोप है कि 8 जून को ग्राम सचिवालय में काम के दौरान गांव के दो लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ प्रिंटर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया तथा

Read More »