AKROSH-क्रांतिसेना के कार्यकर्ताओं ने मंत्री कपिल देव के आवास पर दिया धरना

मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना के सैकड़ांे कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष लोकेश सैनी के नेतृत्व में बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक अंकुर राणा को आपराधिक मामलों में शामिल बताकर जिला बदर किये जाने के आदेश के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के निवास स्थान पर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया गया।

क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को गांधीनगर स्थित मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर प्रदर्शन के बाद धरना दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष डा. योगेंद्र शर्मा व मंडल अध्यक्ष शरद कपूर ने कहा मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र के ग्राम रोनी हरजीपुर निवासी हिंदू जागरण मंच के पूर्व नेता अंकुर राणा की छवि एक हिंदूवादी कायकर्ता के रूप में है, पिछले दिनों चरथावल पुलिस ने राजनीतिक षड्यंत्र के तहत गुंडा एक्ट में उनके खिलाफ अभियोग दायर करते हुए बाकायदा किसी अपराधी की तर्ज पर पूरे गांव में मुनादी कराकर अंकुर को दो माह के लिए जिला बदर का अल्टीमेट दे दिया। शिवसेना जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी व महिला मोर्चा क्रांति सेना जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी ने कहा कि कथित हिंदूवादी सरकार के कार्यकाल में पहले भी हिंदू नेताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न की अनेक घटनाएं घट चुकी हैं और अब अंकुर राणा को अपराधी घोषित करना हिंदूवादी विचारधार के लोगों के उत्पीड़न की पराकाष्ठा है। जिन हिंदुओं के वोट के बल पर भारतीय जनता पार्टी 2 सीटों से 300 तक पहुंच गई और देश में 70 फ़ीसदी से अधिक हिस्से पर सत्ता प्राप्त कर काबिज हुई है एवं अब हिंदू नेताओं पर अत्याचार करते हुए 400 पार का सपना देख रही है। ऐसा समाज हित के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के हित में भी नहीं है। शासन-प्रशासन को हिंदू कार्य कर्ताओं का उत्पीड़न की अनदेखी बंद कर देनी चाहिए। स्थिति बड़ी भयवाह हो सकती है। इसके पश्चात क्रांति सेना के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने मंत्री की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि अनुज गर्ग को ज्ञापन दिया।

इसे भी पढ़ें:  शिकायतों के निस्तारण में मुजफ्फरनगर पुलिस यूपी में अव्वल नम्बर

इस दौरान मुख्य रूप से आलोक अग्रवाल, जिला महासचिव देवेंद्र चौहान, राजेश कश्यप, पूनम चौधरी, अमित गुप्ता, आशीष शर्मा, संजीव वर्मा, गौतम कुमार, प्रदीप कोरी, मोनू चौधरी, संजय गोयल, नरेंद्र ठाकुर, आशीष मिश्रा, राजन वर्मा, योगेंद्र सैनी, रूप राम कश्यप, शैलेंद्र विश्वकर्मा, सरिता गौतम, पूनम चाहल, मिथलेश देवी, उर्मिला देवी, रानी ज्योति, कविता, गीत, पिंकू, नवल, नितिन कुमार, डा. सचिन कुमार, राजकुमार सैनी, अमित पाल, मुकेश कश्यप, अनिल शर्मा, कुणाल गर्ग, नरेश सैनी, मिंटू पांचाल, विकास चौहान, गोपी वर्मा, भुवन मिश्रा, राकेश सोनकर, सुधीर कुमार, सचिन कुमार, विपुल गुप्ता, अर्जुन गोस्वामी, मनीष यादव, नीरज कुमार, शिवम कश्यप, विजय कश्यप, सचिन जोगी, अभिनव गर्ग, ललित रुहेला, देशमित्र, मनोज कुमार, नितिन कुमार, सचिन कुमार, सतीश कुमार, सहेंदर कश्यप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  युवा उद्यमियों को विशेष प्रोत्साहन की जरूरतः पवन गोयल

Also Read This

एक और टीएमसी सांसद से मारपीट, काले झंडे दिखाए चोर-चोर के लगे नारे

पश्चिम बंगाल- टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी पर हमले का दावा किया जा रहा है। कल्याण बनर्जी हुगली में कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान उनका विरोध शुरू हो गया। टीएमसी का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने कल्याण बनर्जी पर हमला किया।पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में हमला हुआ है। कल्याण बनर्जी आज टीएमसी कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने गए थे। दावा किया गया है कि उसी दौरान उन पर हमला हुआ। गौरतलब है कि कल टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था। सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी के साथ

Read More »

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »