MUZAFFARNAGAR-नालों की सफाई देखने फील्ड में निकली चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शहरी क्षेत्र में बरसात से पहले ही जल निकासी को दुरुस्त कराने के लिए नाला सफाई अभियान को शुरू कराये जाने के साथ ही औचक निरीक्षण कर कार्य को भी परखने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने मंगलवार को शहर के कच्ची सड़क पर की गई नाला सफाई का भौतिक सत्यापन करने के लिए निरीक्षण किया और लोगों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को जल्द निस्तारण के निर्देश दिये। चेयरपर्सन ने बुधवार को पचेंडा रोड स्थित नाले की सिल्ट सफाई के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही उन्होंने सवेरे टाउनहाल पहुंचकर सभी कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों व कर्मियों की उपस्थिति को परखा और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने मंगलवार को कच्ची सड़क पर पहुंचकर नाला सफाई अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अतुल कुमार को निर्देश दिये कि नाला सफाई के साथ ही जल्द से जल्द सिल्ट को हटवाने का कार्य भी किया जाये। भीषण गर्मी के बीच ही चेयरपर्सने सभासदों और अधिकारियों के साथ पैदल भ्रमण करते हुए दुकानदारों और लोगों के घरों तक पहुंचकर उनसे मुलाकात की तथा समस्याओं को सुना। सामने आई कुछ समस्याओं का निस्तारण करने के लिए उन्होंने मौके पर ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया।

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि आगामी दिनों में कांवड यात्रा और बरसात को देखते हुए शहर की जल निकासी को प्रभावी बनाये रखने के लिए पालिका के स्तर पर शहरी क्षेत्र के सभी प्रमुख नालों की सफाई के लिए अभियान को शुरू किया गया है। आज कच्ची सड़क पर हो रही नाला सफाई का भौतिक सत्यापन करने के लिए निरीक्षण किया गया है। लोगों ने इस दौरा नाले से निकल रही सिल्ट की कई कई दिनों से सफाई नहीं होने की शिकायत की गई तो चेयरपर्सन ने मौके पर ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिये। रोबट मंगाकर सिल्ट हटवाने का कार्य भी शुरू कराया गया। उन्होंने बताया कि पालिका अधिकारियों को कांवड यात्रा प्रारम्भ होने से पहले ही सभी नालों की तली झाड़ सफाई कराने के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही बुधवार को पचेंडा रोड पर नाला सफाई का अभियान शुरू करने के लिए भी कहा गया है। इस दौरान सभासद अमित कुमार भी उनके साथ निरीक्षण में मौजूद रहे।

इससे पूर्व सवेरे पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने टाउनहाल पहुंचकर सभी कार्यालयों के निरीक्षण का दौर जारी रखा। उन्होंने कार्यालय अधीक्षक पारूल यादव के साथ सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया और अफसरों व कर्मचारियों की उपस्थिति को भी परखा। पेयजलापूर्ति के लिए जलकल विभाग के अफसरों को निर्देश दिया। साथ ही अपने कार्यालय में कई मुख्य कार्योंक लेकर दिशा निर्देश देते हुए मीटिंग भी की। उन्होंने कहा कि वो प्रतिदिन अपने कार्यालय में बैठने का काम करेंगी। इससे जनता की समस्याओं को सुनने का भी अवसर मिलेगा और अधिकारी कर्मचारी भी कार्य के प्रति जवाबदेह बनेंगे। वो किसी भी समय पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण नियमित रूप से करती रहेंगी। 

इसे भी पढ़ें:  जगदीप धनखड़ किसान पुत्र, कांग्रेस का रवैया गलतः धर्मेन्द्र मलिक

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  हिंदू हितों पर सोई भाजपा सरकार को जगाने सड़कों पर उतरेंगे ललित मोहन के क्रांतिवीरः शरदजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »