लापता सचिनः बरामद कंकाल ने और उलझा दी मौत की कहानी

नगवा गांव में मिले मानव कंकाल की खोपड़ी से गहराया रहस्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस की उम्मीद को तोड़ा

मुज़फ़्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के नगवा गांव में जंगल से बरामद हुई संदिग्ध खोपड़ी और हड्डियों के मामले ने नई उलझन पैदा कर दी है। पुलिस जहाँ इस कंकाल को लापता 22 वर्षीय सचिन से जोड़कर सुराग मिलने की उम्मीद लगाए बैठी थी, वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले को और धुंधला कर दिया है। पोस्टमार्टम टीम ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट कहा है कि बरामद खोपड़ी से यह निर्धारित करना संभव नहीं कि वह किसी पुरुष की है या महिला की। इतना ही नहीं, मौत की वजह या मौत का समय भी खोपड़ी से तय नहीं किया जा सका है। रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस की जांच एक बार फिर प्रारंभिक बिंदु पर पहुंच गई है।

इसे भी पढ़ें:  रावण को मिला वरदान, लंका जीती, इन्द्र पर पाई विजय

एसपी देहात आदित्य बंसल ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आला अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की है। इधर, सचिन के परिजन खोपड़ी को उसका बताते हुए नामजद आरोपियों पर कार्रवाई की मांग पर अडिग हैं। सचिन 14 जनवरी से लापता है और परिजनों ने 18 जनवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजन शुरुआत से ही उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। रविवार को जंगल से मिली खोपड़ी और दो उंगलियों के अवशेषों को लेकर परिवार ने केस को नई दिशा देने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने पीएम के साथ डीएनए जांच भी शुरू कराई है।
हालाँकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कोई निष्कर्ष न निकल पाने के कारण पुलिस की जांच फिलहाल ठहर गई है। अब पूरा मामला डीएनए रिपोर्ट पर टिका है, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद अवशेष सचिन के हैं या नहीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विशेषज्ञों की मदद लेकर आगे की जांच को गति दी जाएगी, ताकि नगवा गांव में मिली खोपड़ी की यह रहस्यमय गुत्थी सुलझ सके।

इसे भी पढ़ें:  KANWAD YATRA-बोल बम के शोर में अब हर कोई हुआ गुम

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  पुलिस का बड़ा एक्शनः भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष समेत 58 पर एफआईआर, गाड़ियां सीजकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  KANWAD YATRA-बोल बम के शोर में अब हर कोई हुआ गुमपालिका

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »