MUZAFFARNAGAR-लक्ष्य से भटकने पर एआरटीओ प्रवर्तन के वेतन पर रोक

मुजफ्फरनगर। राजस्व वसूली के लिए दिये गये लक्ष्य से भटकने के कारण शासन स्तर से सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन ;एआरटीओद्ध के वेतन को रोक दिया गया है। वो दो माह के लक्ष्य में केवल 4 प्रतिशत कम वसूली करने के दोषी पाये गये थे। इसको कार्य के प्रति लापरवाही मानते हुए परिवहन आयुक्त द्वारा कड़ी नाराजगी के साथ उनके वेतन आहरण पर रोक लगा दी है। इससे परिवहन विभाग में भी हलचल मची है।

इसे भी पढ़ें:  नगर पंचायत की सीमा से बाहर भी कांवड़ में करेगे व्यवस्थाः जहीर फारूकी

बता दें कि एआरटीओ विभाग में प्रत्येक माह राजस्व वसूली के लिए लक्ष्य दिया जाता है। इसको लेकर गभीर दिशा निर्देश भी दिये जाते हैं। पिछले दिनों जुलाई और अगस्त माह में दिये गये लक्ष्य के प्रति हुई राजस्व वसूली की समीक्षा की गई। इसमें जनपद मुजफ्फरनगर में लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम पाये जाने पर परिवहन आयुक्त चन्द्रभूषण सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई है। बताया गया है कि जुलाई और अगस्त माह के लिए एआरटीओ प्रवर्तन को 72 लाख रुपये का राजस्व वसूलने का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन इन दोनों माह में एआरटीओ प्रवर्तन सुशील मिश्रा द्वारा जुलाई अगस्त माह में 67 लाख रुपये की ही वसूली की गई। इसको लेकर परिवहन आयुक्त ने एआरटीओ प्रवर्तन सुशील मिश्रा को कार्य के प्रति लापरवाही बरतने का दोषी मानते हुए उनके सितम्बर माह के वेतन आहरण पर रोक लगा दी है। एआरटीओ प्रवर्तन सुशील मिश्रा ने कार्यवाही के सम्बंध में बताया कि जुलाई और अगस्त माह में मिले लक्ष्य के सापेक्ष विभागीय स्तर पर जिले में 96 प्रतिशत राजस्व वसूली ही की गयी है। इसी के आधार पर परिवहन आयुक्त द्वारा उनके वेतन आहरण पर रोक लगाई गई। बताया कि परिवहन आयुक्त द्वारा उनका स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है, इसके लिए कम राजस्व वसूली के लिए जवाब भेजा जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें:  पीसीबी के आरओ अंकित सिंह का गाजियाबाद तबादला

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  नगर पंचायत की सीमा से बाहर भी कांवड़ में करेगे व्यवस्थाः जहीर फारूकीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने सीएम योगी को दिया हनुमंत कथा का निमंत्रणवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  पूर्व कैबिनेट मन्त्री सुरेश राणा के नेतृत्व मे थानाभवन

Read More »