अटल आवासीय विद्यालय में द्वितीय शैक्षणिक सत्र का शुभारम्भ

मुजफ्फरनगर। श्रम विभाग के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण, बोर्ड द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए संचालित अटल आवासीय विद्यालय, ग्राम नंगला बुजुर्ग तहसील जानसठ के द्वितीय शैक्षणिक सत्र 2024-25 का शुभारम्भ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अटल आवासीय विद्यालय, लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से किया गया, जिसका सजीव प्रसारण उक्त विद्यालय में किया गया।

तत्क्रम में अटल आवासीय विद्यालय ग्राम नंगला बुजुर्ग, तहसील जानसठ में आयोजित मण्डलीय कार्यक्रम के शुभारम्भ दिवस में छात्र/छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत, कविता पाठ, एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में सहारनपुर मण्डल के विभिन्न जन प्रतिनिधियों एवं अतिथिगणों वन्दना वर्मा सदस्य विधान परिषद मण्डल सहारनपुर यथा वीरपाल निर्वाल, अध्यक्ष जिला पंचायत मुजफ्फरनगर, जिलाध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी, तेजेन्द्र निर्वाल भाजपा जिलाध्यक्ष शामली, जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, सीडीओ संदीप भागिया, उप श्रमायुक्त सहारनपुर वन्दना गुप्ता, सहायक श्रमायुक्त देवेश सिंह, सहायक श्रमायुक्त शामली अंचला पाण्डे, सहायक श्रमायुक्त सहारनपुर अभिषेक सिंह, ज्योति मखीजा प्रधानाचार्या अटल आवासीय विद्यालय मुजफ्फरनगर, श्रम विभाग के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण एवं नवप्रवेशित छात्र/छात्राओं के साथ उपस्थित समस्त अभिभावकगणों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

कार्यक्रम में तेजेन्द्र निर्वाल जिलाध्यक्ष शामली, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, वीरपाल निर्वाल द्वारा अटल आवासीय विद्यालय मुजफ्फरनगर को मण्डल में संचालित होने पर प्रदेश सरकार की उपलब्धि बताते हुये श्रमिकों के हितार्थ इस योजना को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अच्छी पहल बताया गया। जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा सभी उपस्थित अतिथिगणों, अभिभावकगणों एवं उपस्थित छात्र/छात्राओं का अभिवादन करते हुये बोर्ड द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय में दी जाने वाली शिक्षा एव सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुये छात्र/छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई साथ ही कार्यक्रम में, अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रशस्ति पत्र वितरित किये गये। अन्त में ज्योति मखीजा प्रधानाचार्या अटल आवासीय विद्यालय द्वारा सभी जनप्रतिनिधों, अतिथिगणों, अधिकारीगणों/कर्मचारीगणों एवं छात्र/छात्राओं के साथ उपस्थित अभिभावकगणों का अभिनन्दन करते हुये सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

इसे भी पढ़ें:  अयोध्या की मिल्कीपुर पर अभी नहीं होगा चुनाव

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  भाकियू अराजनैतिक के आंदोलन की बड़ी जीत-मुजफ्फरनगर में बाहरी कूड़े के परिवहन पर रोकस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  पीडीए समीकरण साधेगी सपा, अपना दल की अध्यक्ष के नाम पर भी विचारवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  भाकियू अराजनैतिक के आंदोलन की बड़ी जीत-मुजफ्फरनगर में बाहरी

Read More »