हापुड़ में एनकाउंटर में मारा गया बिहार का 50 हजार का इनामी डब्लू यादव, STF को मिली बड़ी सफलता

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में बिहार का कुख्यात अपराधी डब्लू यादव (35), जिस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था, पुलिस मुठभेड़ (एनकाउंटर) में मारा गया। पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को सूचना मिली थी कि डब्लू यादव सिंभावली क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। रविवार रात करीब ढाई बजे STF की टीम ने बढ़ा नहर पुल के पास घेराबंदी कर ली। पुलिस ने बदमाश डब्लू यादव को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर से कटरा तक चलेगी रोडवेज बस, मिलेगा लाभ


जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से डब्लू यादव घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डब्लू यादव बिहार के बेगूसराय जिले का निवासी था। उस पर जीतन राम मांझी की हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष राकेश शाह के अपहरण व हत्या का आरोप था। डब्लू पर 2017 में अपने खिलाफ गवाही देने वाले महेंद्र यादव की भी हत्या करने का आरोप था।

इसे भी पढ़ें:  चाट बाजार के वेंडरों को मिला राकेश टिकैत का साथ
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *