देवबन्द। बुधवार की शाम को आंधी व तेज बारिश के चलते आकशीय बिजली गिरने से दो लोगो की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। खजूरी गांव मे काम कर रहे 62 वर्षीय अनिल पुत्र बीरबल की मौके पर मौत हो गई । उसके साथी 35 वर्षीय मोहित झुलस गए। गांव कुरड़ी मे छत पर टहल रहे 30 वर्षीय अंकित पुत्र नेकीराम पर भी बिजली गिरी ।इस हादसे में उनकी भी मौत हो गई। अंकित उत्तराखंड के भगवानपुर में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे । उनके दो बच्चे हैं । अचानक हुई दो मौतो से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है पुलिस ने दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। परिजन तीनों को देवबंद के सरकारी अस्पताल में ले गए । चिकित्सको ने अनिल और अंकित को मृत घोषित कर दिया। झूलसे हुए मोहित का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका
गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें: महिला आरक्षण बिल के समर्थन में हजारों महिलाओं का जोरदार प्रदर्शनस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर





