हरियाबांस के जंगल में ट्यूबवेल से उतारकर खोला गया ट्रांसफार्मर, मामले की जांच में जुटी पुलिस।

हरियाबांस के जंगल में ट्रांसफार्मर चोरी, तेल-तांबा ले गए चोर

सहारनपुर । गागलहेड़ी के हरियाबांस के जंगल में चोरों ने ट्यूबवेल के लिए लगे ट्रांसफार्मर को नीचे उतारकर उसमें से तेल और तांबा समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह खेत पर पहुंचे किसान को हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

इसे भी पढ़ें:  ग्रेटर नोएडा: अखलाक मॉब लिंचिंग केस में केस वापसी की अर्जी खारिज, 6 जनवरी को अगली सुनवाई

मिली जानकारी के अनुसार दिनारपुर निवासी लवली सिंह पुत्र श्रीपाल का हरियाबांस के जंगल में खेत है। लवली सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह उनके पिता श्रीपाल खेत पर पहुंचे तो ट्यूबवेल पर लगा ट्रांसफार्मर जमीन पर पड़ा मिला। ट्रांसफार्मर को खोलकर देखने पर उसके अंदर का सामान गायब था। पीड़ित के अनुसार चोर ट्रांसफार्मर को नीचे उतारकर उसमें से तेल, तांबा तथा अन्य कीमती सामान निकालकर ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  आखिरकार पालिका में आकर ही माने डॉ. अतुल कुमार
Share This Article