करीब 16 घंटे बाद खुला अखिलेश यादव का फेसबुक पेज…बताया भाजपा की साजिश

लखनऊ- करीब 16 घंटे बाद अखिलेश यादव का फेसबुक पेज खुल गया है। मेटा ने 10 अक्तूबर की शाम करीब 6 बजे पेज को बंद कर दिया था। पेज खुलने के बाद सपा मुखिया ने पहली पोस्ट में जय प्रकाश नारायण को याद किया। आज सपा जेपी नारायण की जन्म जयंती मना रही है।यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव का फेसबुक पेज करीब 16 घंटे के बाद एक्टिव हो गया है। सपा ने इसे भाजपा की साजिश बताया है। कहा कि इस तरह के हल्के काम वही कर सकते हैं। दरअसलए शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे सपा मुखिया का फेसबुक पेज बिना कोई कारण बताए बंद कर दिया गया था। पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि यह एक तकनीकी खामी भी हो सकती है। लेकिनए मेटा की तरफ से कोई संतोषजनक उत्तर न मिलने पर सपा नेताओं ने इसे जानबूझकर की गई हरकत करार दिया।

इसे भी पढ़ें:  किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पकड़कर की पिटाई
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *