सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक में जा घुसी कार, एक की मौत, पांच घायल

वाराणसी- बेतिया से बेलवा बाबा दर्शन के लिए आए परिवार की कार खड़े ट्रक से टकराई, जिसमें 65 वर्षीय अवध किशोर चौबे की मौत हो गई। पांच अन्य घायल, जिनमें तीन को बीएचयू रेफर किया गया।
Varanasi News: लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के बेलवा बाबा बाजार स्थित संजना स्टील वर्क्स दुकान के पास शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ। सड़क किनारे खड़े ट्रक (संख्या UP-65 JT-8374) में पीछे से एक वैगनआर कार (संख्या BR-05 W-5834) जा घुसी। हादसे में अवध किशोर चौबे (65), पुत्र शिवशंकर चौबे, निवासी सब्या चरगहा, जनपद चम्पारण, बेतिया (बिहार) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नीला चौबे (60), अमित कुमार (40), सौम्या चौबे (37), सादिका चौबे (10) और अनामिका चौबे (6) गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों को तत्काल पंडित दीनदयाल राजकीय अस्पताल भेजा गया, जहां से तीन की गंभीर हालत देखते हुए बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  एक माह से गायब डॉ. अतुल को सीएमओ की अंतिम चेतावनी

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *