एलएंडटी के वेयर हाउस में भीषण आग, करीब 10 करोड़ का माल राख

कानपुर । मैनेजर महेंद्र सिंह के मुताबिक करीब 10 करोड़ का नुकसान हुआ है। जो माल पड़ा था सब जलकर राख हो गया है। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान है। फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया है। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। कानपुर में पनकी थाना क्षेत्र के पड़ाव स्थित एलएंडटी को माल सप्लाई करने वाली कंपनी एलएंडटी के वेयर हाउस में शुक्रवार रात करीब नौ बजे आग लग गई। आग से करीब 10 करोड़ रुपये कीमत का माल जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचीं दमकल की आठ गाड़ियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पनकी पड़ाव में रोहित बाजपेई के मकान के पीछे गोदाम है, जिसे एलएंडटी ने किराये पर लेकर अपना वेयर हाउस बनाया है। शुक्रवार रात वेयर हाउस में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पनकी किदवईनगर और फजलगंज से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। यार्ड में केमिकल होने के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया। हालांकि, तमाम प्रयासों के बाद भी करीब पांच घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। एलएंडटी के मैनेजर महेंद्र सिंह के मुताबिक करीब 10 करोड़ का नुकसान हुआ है। जो माल पड़ा था सब जलकर राख हो गया है। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान है। फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया है। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। वेयर हाउस के बगल में हास्टल है। रोहित के अनुसार वेयर हाउस में लगी आग की लपटें हास्टल तक पहुंच गईं। छत पर पानी की टंकी और तख्त समेत अन्य सामान जल गए। हास्टल में कोचिंग करने वाले लड़के रहते हैं। वेयर हाउस में लगी आग रात 12-30 तक जलती रही। आग की लपटों ने हास्टल समेत पड़ोस के 10 घरों को चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर सभी लोग घर से बाहर निकल आए। करीब दो घंटे बाद आग कम होने पर लोग घरों में गए।

इसे भी पढ़ें:  कौशल विकास से निखर रहा उत्तर प्रदेश, युवा आत्मनिर्भर बनेः कपिल देव

Also Read This

समुद्र में नाव डूबी, 250 लापता…नौका में लगभग 280 लोग सवार थे

अंडमान- सागर में रोहिंग्या शरणार्थियों और बांग्लादेशी नागरिकों को ले जा रही एक नौका के पलटने से लगभग 250 लोगों के लापता होने की आशंका है। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) ने एक बयान में कहा कि यह नौका दक्षिणी बांग्लादेश के टेक्नाफ से मलेशिया के लिए रवाना हुई थी। भारी हवाओं, उबड़-खाबड़ समुद्र और अत्यधिक भीड़भाड़ के कारण यह नौका डूब गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नौका में लगभग 280 लोग सवार थे और इसने चार अप्रैल को बांग्लादेश छोड़ा था। हादसे में लापता लोगों में कई बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बोट पर

Read More »

खतौली: पुलिस की दबिश पूर्व सभासद के घर दबिश, महिलाओं से झड़प, एक गिरफ्तार

खतौली बुधवार को नगर के देवीदास मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस ने पूर्व सभासद विनोद शेरवान के मकान पर अचानक दबिश दी। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान स्थानिय लोगों और पुलिस के बीच जमकर हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद महिलाओं और पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई भी हुई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले नशीले पदार्थ (गांजा) से जुड़े एक मामले में कार्रवाई हुई थी, जिसमें करीब ढाई किलो गांजा लगभग बरामद किया गया था। इस मामले में कई युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि पूर्व सभासद विनोद

Read More »

दरिद्र बच्चों से किया वादा निभाने मलिन बस्ती पहुंचे योगी के मंत्री

बच्चों, महिलाओं और पुरुषों से मिलकर सुनी पीड़ा, बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को लेकर किया प्रेरित, जनकपुरी क्षेत्र में शिक्षा, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं पर जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के शहर की कालोनी जनकपुरी क्षेत्र से सटी मलिन बस्ती में बुधवार को उस समय हलचल बढ़ गई जब योगी सरकार के मंत्री और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल अचानक ही भ्रमण पर अधिकारियों के साथ वहां पहुंचे। अंबेडकर जयंती के मौके पर मंगलवार को मंत्री कपिल देव यहां आये थे और इसके अगले ही दिन बच्चों से किए गए वादे को निभाने पहुंचे मंत्री ने न केवल हालात का जायजा लिया, बल्कि शिक्षा और बुनियादी

Read More »

पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका; अग्रिम जमानत पर लगी रोक

नई दिल्ली- सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दी गई ट्रांजिट बेल पर रोक लगा दी और उन्हें तीन हफ्ते में जवाब देने का निर्देश दिया। हालांकि, कोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि खेड़ा असम की अदालत में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दी गई एक हफ्ते की अग्रिम जमानत पर रोक लगा दी है। यह मामला असम में दर्ज उस एफआईआर से जुड़ा है, जिसमें खेड़ा पर आरोप है कि उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के खिलाफ कई पासपोर्ट रखने के आरोप लगाए थे। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शराब पीकर आया पति, दो

Read More »

मुजफ्फरनगर न्यूमैक्स सिटी, मंसूरपुर प्रोजेक्ट विवाद, निवेशकों का हंगामा, रकम वापसी की मांग

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर मंसूरपुर स्थित न्यूमैक्स सिटी प्रोजेक्ट एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार गाजियाबाद से पहुंचे कई निवेशकों ने प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अपनी निवेश की गई रकम वापस करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे निवेशकों का कहना था कि उन्हें कम समय में अच्छा मुनाफा देने का भरोसा दिलाकर पैसा लगवाया गया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी न तो लाभ मिला और न ही मूल धन वापस किया गया। मौके पर मौजूद निवेशकों में काफी नाराजगी दिखी। निवेशकों ने यह भी कहा कि अब कंपनी से संपर्क करना भी मुश्किल हो गया है। निवेशकों

Read More »