घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई, दो दिन में हत्थे चढ़े 501 बांग्लादेशी नागरिक

अहमदाबाद ।  पुलिस और क्राइम ब्रांच के संयुक्त अभियान आपरेशन डेल्टा हंटश् के तहत राज्य के कई इलाकों से 501 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। शुरुआती जांच में इन सभी लोगों की पहचान अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के रूप में हुई है। वहीं, इस पुलिस का अभियान अभी भी जारी है। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने गुरुवार को राज्य भर में घुसपैठियों के खिलाफ चल रहे आपरेशन डेल्टा हंट को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपरेशन डेल्टा हंट के तहत गुरुवार सुबह 10 बजे तक राज्य भर में 501 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया है। संभावना जताई जा रही है कि यह आंकड़ा देर रात तक और बढ़ सकता है। इस कार्रवाई को लेकर क्राइम ब्रांच के संयुक्त पुलिस आयुक्त शरद सिंघल ने बताया कि अहमदाबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के चांदोल, गुलाबनगर और खोदियारनगर सहित कई इलाकों में घुसपैठियों के खिलाफ मेगा सर्च आपरेशन चलाया। उन्होंने बताया कि राज्य के कई हिस्सों में यह आपरेशन चलाया जा रहा है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने इस अभियान के दौरान इन प्रवासियों के बारे में सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने पाया है कि कई घुसपैठियों के पास आधार कार्ड बरामद हुए हैं, जो उन्होंने धोखाधड़ी के जरिए हासिल किए थे। इसके चलते दस्तावेज जालसाजी नेटवर्क और भारत में उनके रहने को सुविधाजनक बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए तरीकों की व्यापक जांच शुरू की गई है। संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध, शरद सिंघल ने कहा कि गुजरात भर में चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान आपरेशन डेल्टा हंट के दौरान गिरफ्तार किए गए 501 लोगों की पहचान बांग्लादेशी नागरिकों के तौर पर हुई है।

इसे भी पढ़ें:  सीएम की सख्ती के बाद बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठियों पर कसा शिकंजा, डिटेंशन सेंटर बनाने का निर्देश

Also Read This

समाज सेवा में योगदान पर गिरीश अग्रवाल को मिला ‘विकास रत्न’ सम्मान

लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी में निभा रहे सक्रिय भूमिका, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने किया सम्मानित मुजफ्फरनगर। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी के सक्रिय सदस्य गिरीश अग्रवाल को लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के प्रतिष्ठित ‘विकास रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज हित में किए जा रहे कार्यों, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिसोर्ट में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने गिरीश अग्रवाल को

Read More »