कानपुर। छानी खुर्द गांव में तालाब में नहाते समय तीन बच्चों की डूबकर मौत हो गई। मां तालाब के किनारे कपड़े धो रही थी, जब बच्चे गहरे पानी में समा गए। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। हमीरपुर जिले में बिवांर थाना क्षेत्र के छानी खुर्द गांव में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के पास स्थित तालाब में नहाते समय सगे भाई-बहन समेत तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव निवासी पार्वती पत्नी रमेश धोबी गुरुवार को अपने बच्चों शिवेंद्र (10), रुद्रांश (8) और मांडवी (5) के साथ गांव के बाहर स्थित तालाब पर कपड़े धोने गई थीं। बताया गया कि पार्वती तालाब किनारे कपड़े धो रही थीं, जबकि तीनों बच्चे नहाने के लिए पानी में उतर गए। इसी दौरान बच्चे गहरे पानी में पहुंच गए और डूबने लगे। काफी देर तक बच्चों के नजर न आने पर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तालाब में खोजबीन कर तीनों बच्चों को बाहर निकाला और आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छानी बुजुर्ग ले गए। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। एक ही परिवार के दो बेटों और एक बेटी की मौत की खबर गांव पहुंचते ही मातम छा गया। परिजनों के विलाप से अस्पताल और गांव का माहौल गमगीन हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। मौदहा क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि छानी खुर्द गांव में मां के साथ तालाब पर गए दो पुत्र और एक पुत्री नहाते समय पानी में डूब गए। ग्रामीणों द्वारा तीनों बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। गुरुवार सुबह तक जिस मां के आंगन में तीन बच्चों की किलकारियां गूंज रही थीं, शाम होते-होते वही आंगन सूना हो गया। कपड़े धोने के दौरान हुई चूक ने पार्वती से उसके दो बेटे और एक बेटी छीन लिए।

समाज सेवा में योगदान पर गिरीश अग्रवाल को मिला ‘विकास रत्न’ सम्मान
लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी में निभा रहे सक्रिय भूमिका, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने किया सम्मानित मुजफ्फरनगर। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी के सक्रिय सदस्य गिरीश अग्रवाल को लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के प्रतिष्ठित ‘विकास रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज हित में किए जा रहे कार्यों, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिसोर्ट में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने गिरीश अग्रवाल को





