मुजफ्फरनगर में हादसों का कहर, दो कांवड़ियों समेत छह की मौत

ट्रेन की चपेट में आए युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम, बारिश के दौरान जलभराव में डूबकर एक की मौत, दो शव बिना कार्रवाई परिजन ले गए

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के बीच जनपद में अलग-अलग हादसों ने छह परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। विभिन्न घटनाओं में दो युवा कांवड़ियों समेत छह लोगों की मौत हो गई। इनमें एक युवक ट्रेन की चपेट में आने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचा, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। वहीं, बारिश के बीच अपने ही घर के पास हुए जलभराव में डूबने से एक व्यक्ति की जान चली गई। दो मृतकों के शव परिजन बिना किसी कार्रवाई के अस्पताल से अपने साथ ले गए। हादसों के कारण मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा था। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बडौत के गांव मलकपुर निवासी 16 वर्षीय वेदांश पुत्र रविन्द्र कुमार अपने पिता और अन्य लोगों के साथ कांवड़ यात्रा पर निकला था। मुजफ्फरनगर में गांव निराना के पास हुए हादसे में वेदांश गंभीर रूप से घायल हो गया। वेदांश के पिता और अन्य साथी उसको लेकर जिला चिकित्सालय पहंुचे, यहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पिता रविन्द्र ने बताया कि मंगलवार की अलसुबह करीब दो बजे हादसा हुआ, जिसमें वेदांश गंभीर रूप से घायल हो गया था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने एम्बुलेंस में दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-शहरी विकास की महायोजना लेकर आई मीनाक्षी स्वरूप

पुरकाजी क्षेत्र में हुए हादसे में जनपद सहारनपुर के नानौता क्षेत्र के गांव बुडाना निवासी 30 वर्षीय सुधीर कुमार पुत्र महिपाल सिंह की भी हादसे में मौत हो गई। गंभीर अवस्था में पुरकाजी पुलिस द्वारा सुधीर को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। पुलिस कर्मियों ने बताया कि सुधीर को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया था। उसके शव को मोर्चरी पर रखवकर परिजनों को सूचित किया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। नई मंडी क्षेत्र के मौहल्ला कम्बलवाला बाग निवासी 50 वर्षीय शिवकान्त पुत्र शिवराम अपने ही घर के पास जलभराव में डूब गये थे, परिजनों ने उनको बाहर निकाला और जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनके द्वारा दम तोड़ दिया गया। चिकित्सक ने बताया कि परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के ही शिवकान्त के शव को उठाकर ले गये थे। शिवकान्त के पुत्र गुलशन ने बताया कि उनके पिता घर के बाहर ही हुए जल भराव में डूब गये थे, गंभीर अवस्था में उनको जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उनकी मौत हुई।

इसे भी पढ़ें:  नारी सम्मान के समर्थन में भाजपा की जनआक्रोश पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

हरियाणा के रोहतक क्षेत्र के गांव मायना निवासी 28 वर्षीय सचिन पुत्र ओमबीर सिंह अपने साथियों के साथ कांवड़ यात्रा पर निकला था। हादसे में सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके साथी राकेश पुत्र रामफूल सिंह ने उसको एम्बलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय पहुंचाया, यहां पर चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि सचिन के शव को उसके साथी बिना कार्रवाई के अपने साथ उठाकर ले गये थे। वहीं तितावी क्षेत्र के गांव बुढीना कलां निवासी 53 वर्षीय पवन गिरी पुत्र गडबड़ सिंह गिरी की भी मौत हो गई। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवरात्रि पर भगवान शिव का अभिषेक करने के लिए पवन गिरी शुक्रताल गये थे। वहां हुए हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गये, पहले उनको सीएचसी भोपा पर ले जाया गया था। वहां से गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रैफर किया गया। इमरजेंसी में भोपा थाने पर तैनात सिपाही आशीष कुमार ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उनको मेडिकल वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया था, लेकिन उपचार के दौरान पवन गिरी ने दम तोड़ दिया। उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।

इसे भी पढ़ें:  विवाहित प्रेमिका और प्रेमी ने खाया जहर, खेत में पड़े मिले शव... शादी के पहले से थे प्रेम संबंध
Share This Article