प्रशासनिक फेरबदलः कैबिनेट मंत्री से टकराने वाली पीसीएस निकिता शर्मा को नई जिम्मेदारी

मुजफ्फरनगर। जिले के प्रशासनिक गलियारों में एक बार फिर हलचल मच गई है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने दो पीसीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें सबसे चर्चित नाम पीसीएस अधिकारी निकिता शर्मा का है, जिन्हें अब उप जिलाधिकारी मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति इसलिए भी सुर्खियों में है क्योंकि हाल ही में निकिता शर्मा और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिसके चलते उन्हें सदर एसडीएम पद से हटा दिया गया था। वहीं, उप जिलाधिकारी मुख्यालय पद पर कार्यरत राहुल देव भट्ट का तबादला कर उन्हें जानसठ न्यायिक का एसडीएम बनाया गया है।
पीसीएस अफसर निकिता शर्मा पिछले कुछ महीनों से जिले की प्रशासनिक चर्चाओं में बनी हुई थीं। 27 जुलाई को सार्वजनिक हुए एक पत्र ने पूरे मामले को और गर्मा दिया था। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने प्रमुख सचिव को यह पत्र लिखकर निकिता शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए थे। मंत्री ने पत्र में कहा था कि उनका व्यवहार न तो जनप्रतिनिधियों के प्रति उचित है, न ही आम जनता के साथ संतुलित। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि शर्मा ने कुछ भू-माफियाओं के साथ मिलकर अवैध प्लॉटिंग को संरक्षण प्रदान किया, जिससे आम नागरिकों में व्यापक असंतोष फैला।
इस पत्र के बाद शासन ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को जांच के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी ने एडीएम प्रशासन संजय कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया और एडीएम द्वारा यह जांच की जा रही है। इसी बीच 5 अगस्त को निकिता शर्मा को एसडीएम सदर पद से हटा दिया गया था, उनके स्थान पर प्रवीण द्विवेदी को एसडीएम सदर बना दिया गया, जबकि निकिता को अस्थायी रूप से बिना किसी चार्ज के मुख्यालय अटैच कर दिया गया था। अब जिलाधिकारी ने उनको एसडीएम मुख्यालय बनाया है। एक बार फिर से प्रशासन ने उन्हें मुख्यालय एसडीएम बनाकर सक्रिय भूमिका में ला दिया है, जिससे अटकलों का दौर शुरू हो गया है कि जांच की स्थिति और राजनीतिक दबावों के बीच यह निर्णय किस दिशा में इशारा करता है। हालांकि, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने तबादलों को सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया बताया है, लेकिन जानकार जिलाधिकारी के इस निर्णय को कैबिनेट मंत्री से टकराव के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक संतुलन बनाने की रणनीति के रूप में देख रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में ‘बदमाशों के देवता’ का पुलिस ने किया एनकाउंटर

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में दमदार बाइक जावा का पहला शोरूम खुलास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  6 ENCOUNTER-सहारनपुर रेंज में अपराधियों के लिए काल बनी खाकीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में दमदार बाइक जावा का पहला शोरूम खुलाभाकियू

Read More »