घने कोहरे में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 13 की जलकर मौत, 70 घायल

मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। बलदेव थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 127 के पास 8 बसें और 3 कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई वाहनों में आग लग गई, जिससे भाजपा नेता समेत 13 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि करीब 70 लोग घायल हो गए। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जानलेवा होती गर्मी से जिले में आपदा अलर्ट

 

हादसे के बाद जली हुई बसों से कटे हुए मानव अंग बरामद हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने 17 पॉलिथीन बैग में सुरक्षित रखकर डीएनए जांच के लिए भेज दिया है। प्रशासन के अनुसार, पहचान डीएनए टेस्ट के बाद ही संभव हो पाएगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक्सप्रेसवे पर घना कोहरा छाया हुआ था। एक स्लीपर बस के अचानक ब्रेक लगाने के बाद पीछे से आ रही कई बसें और कारें आपस में भिड़ गईं। टक्कर के तुरंत बाद एक एसी बस में आग लग गई और यात्रियों को निकलने तक का मौका नहीं मिला।

इसे भी पढ़ें:  जूते और कपड़ों पर जीएसटी दर में राहत संभव

सूचना मिलने पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। 9 थानों की पुलिस और करीब 50 जवानों ने छह घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद स्थिति पर काबू पाया। हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

घायलों को 20 एंबुलेंस की मदद से मथुरा जिला अस्पताल और वृंदावन संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायलों को आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  ACCIDENT-डिवाईडर से टकराई रोडवेज बस, चालक की मौत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं, जिसकी अगुवाई ADM प्रशासन अमरेश करेंगे।

Also Read This

50 करोड़ की कार, हिट-एंड-रन और समझौता—लैंबॉर्गिनी केस में गिरफ्तारी

कानपुर। वीआईपी रोड पर हुई लैंबॉर्गिनी दुर्घटना मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर गठित स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने कार्रवाई करते हुए कई दिनों से फरार चल रहे शिवम को दबोच लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि 8 फरवरी की दोपहर वीआईपी रोड पर शिवम की लैंबॉर्गिनी कार बुलेट और एक ऑटो से टकरा गई थी। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हुए थे। घायल मोहम्मद तौफीक ने ग्वालटोली थाने में हिट-एंड-रन का मुकदमा दर्ज कराया था। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पडौसी के खेत में

Read More »

मुजफ्फरनगर मुठभेड़: इनामी अमजद मारा गया, दो पुलिसकर्मी घायल

मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के ग्रामीण जंगल इलाके में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी अमजद मारा गया। फायरिंग के दौरान एसपी देहात की गाड़ी पर गोलियां चलीं, जिससे वाहन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। एक सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही घायल हुए हैं, जिनका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार वांछित अपराधियों की गतिविधि की सूचना मिलने पर टीम ने विज्ञान रोड के पास जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की। आमना-सामना होते ही बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में अमजद गोली लगने से घायल हुआ। दूसरी ओर, बदमाशों की फायरिंग में सब इंस्पेक्टर संदीप और

Read More »

एमडीए में रिश्वतखोरीः कार्यालय पर भाजपा नेता का धरना

एमडीए के अधिकारियों का कहना है कि विभाग में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी जैसे आरोप गलत हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता नहीं हुई

Read More »