देवबंद में मानव कल्याण मंच का 30वां वार्षिक उत्सव, सेवा कार्यों से सजी संध्या

देवबंद के रणखंडी रोड स्थित तेज पैलेस में मानव कल्याण मंच का 30वां वार्षिक उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नारियल तोड़कर समारोह अध्यक्ष अजय मित्तल (चेयरमैन, मैपल्स अकैडमी) तथा फीता काटकर विशिष्ट अतिथि विपिन गर्ग (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद) ने किया। मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण राजेश गुप्ता (अध्यक्ष, किरायाना एसोसिएशन) तथा दीप प्रज्वलन प्रदीप अग्रवाल एडवोकेट और सभासद मनोज सिंघल द्वारा किया गया।

वार्षिक समारोह के दौरान नर सेवा नारायण सेवा की भावना के अंतर्गत अनेक सेवा कार्य संपन्न कराए गए। इनमें दिव्यांगों को बैसाखी, निःशक्त व्यक्तियों को श्रवण यंत्र, एक जरूरतमंद को आजीविका हेतु ठेला, उच्च प्राथमिक विद्यालय मकबरा को बालिकाओं के प्रशिक्षण के लिए दो सिलाई मशीनें प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त निर्धन परिवारों को रजाई-कंबल, खाद्यान्न सामग्री, श्रीकृष्ण गौशाला को चोकर, संस्कृत पाठशाला को गेहूं की बोरी, शिव मंदिर व जरूरतमंदों को पंखे तथा विभिन्न विद्यालयों के बच्चों को सर्दी से बचाव हेतु जर्सियां वितरित की गईं।

इसे भी पढ़ें:  9,12,696 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे बड़ा बजट

मुख्य अतिथि डॉ. अनुज गोयल ने कहा कि सेवा कार्य न केवल जरूरतमंदों का जीवन संवारते हैं, बल्कि सेवा करने वालों के मन में संतोष और आत्मिक शांति भी प्रदान करते हैं। समारोह अध्यक्ष अजय मित्तल ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना केवल दान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।

इसे भी पढ़ें:  एमआईटूसी कंपनी के साथ अब काम नहीं करेगी पालिका

विशिष्ट अतिथि विपिन गर्ग ने कहा कि मानव सेवा समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचने का संकल्प है, जिससे उसका आत्मसम्मान और आत्मविश्वास मजबूत होता है। डॉ. डी. के. जैन ने मंच को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

कार्यक्रम में मंच के संस्थापक अरुण अग्रवाल ने मानव कल्याण मंच को सेवा, संवेदना और समर्पण का विचार बताते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य किसी भी व्यक्ति को अभाव के कारण असहाय न महसूस होने देना है।

इसे भी पढ़ें:  रामनवमी पर बड़ा ऐलान: सनातन धर्म सभा सहित धार्मिक संस्थाओं को पालिका कर से मिलेगी मुक्ति

इस अवसर पर वर्ष 2025-26 की नई कार्यकारिणी व महिला मंडल की घोषणा की गई। तीन नए सदस्यों आदेश सैनी, कन्हैया मित्तल और अशोक कुमार एडवोकेट को मंच परिवार में शामिल किया गया। साथ ही नगर के छह विशिष्ट नागरिकों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन राजीव शर्मा ने किया। अंत में मंच संस्थापक अरुण अग्रवाल ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंककर्मियों का प्रदर्शन, एकदिवसीय हड़तालजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »