सूचना विभाग मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, निदेशक सूचना ने दिलाया दायित्व बोध

लखनऊ। सूचना विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार, 6 फरवरी 2026 को सूचना निदेशालय के सभागार में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में निदेशक सूचना विशाल सिंह ने संघ के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर निदेशक सूचना ने कहा कि सूचना विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शासन व जनता के बीच सेतु की भूमिका निभाते हैं। प्रदेश सरकार की नीतियों, निर्णयों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की जिम्मेदारी विभाग पर है, जिसे सभी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  एमजी पब्लिक स्कूल में नए शैक्षिक सत्र 2026-27 का भव्य शुभारंभ

संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं: कपिल कुमार सिंह (अध्यक्ष), निखिल मिश्रा (उपाध्यक्ष), शशांक शेखर शुक्ल (उपाध्यक्ष), राज कुमार (महामंत्री), बृज मोहन पांडेय (संयुक्त मंत्री), शुभम चौहान (संगठन मंत्री), शिव शंकर पांडेय (प्रचार मंत्री), मो. सलीम अंसारी (कोषाध्यक्ष), उमेश कुमार (ऑडिटर) तथा सदस्य के रूप में आनन्जय, राजेश कुमार भारती, पंकज यादव, प्रवीन दुबे, राशि सक्सेना और पंकज पाल शामिल हैं। कार्यकारिणी की ओर से प्रमोद कुमार एवं श्रीमती शोभा चौधरी को सलाहकार सदस्य नामित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  चौकीदार राजू हत्याकांडः साढ़ू के बेटे ने किया था मौसा का कत्ल

चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी अमित यादव एवं सह निर्वाचन अधिकारी अमित शुक्ला की देखरेख में संपन्न कराई गई। समारोह में अपर निदेशक सूचना अरविंद कुमार मिश्र, वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी संजय कुमार सिंह, सहायक निदेशक सतीश चंद्र भारती, जितेंद्र प्रताप सिंह, चंद्र विजय वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

Also Read This

मेरठ के सालनगर में छिपा था गैंगस्टर एक्ट का वांछित, खतौली पुलिस ने दबोचा

खतौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी ताजिम उर्फ इमरान को मेरठ के सालनगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी थाना खतौली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मेरठ जनपद के जानी थाना क्षेत्र के गांव सालनगर से आरोपी को पकड़ा। इसे भी पढ़ें:  चौकीदार राजू हत्याकांडः साढ़ू के बेटे ने किया था मौसा का कत्लगिरफ्तार आरोपी की पहचान 24 वर्षीय ताजिम उर्फ इमरान पुत्र सलीम निवासी शोभापुर, थाना कंकरखेड़ा, जिला

Read More »

खतौली में मानक नहीं मिले तो कोचिंग सेंटरों पर ताला, एसडीएम की कार्रवाई में चार सील

खतौली में निर्धारित सुरक्षा और भवन मानक पूरे नहीं मिलने पर प्रशासन ने कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसडीएम ललित मिश्रा के नेतृत्व में तहसील रोड और रेलवे रोड क्षेत्र में हुए निरीक्षण के बाद चार कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान संबंधित संस्थानों में आवश्यक नियमों और निर्धारित मानकों का पालन नहीं पाया गया। कमियां मिलने पर प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सीलिंग की कार्रवाई की। इसे भी पढ़ें:  चौकीदार राजू हत्याकांडः साढ़ू के बेटे ने किया था मौसा का कत्लकार्रवाई की सूची में आईटीसी, गौरव लाइब्रेरी, कैन कंप्यूटर, हावड़ इंग्लिश स्पीकिंग इंस्टीट्यूट और मेहर कंप्यूटर सेंटर के नाम शामिल

Read More »