दिवाली से पहले योगी सरकार का तोहफा: यूपी के 28 लाख कर्मचारियों को DA-DR में 3% बढ़ोतरी

दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। बढ़ा हुआ लाभ 1 जुलाई 2025 से लागू होगा। सरकार की ओर से गुरुवार देर शाम आदेश जारी कर दिया गया। इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55% से बढ़कर 58% हो गया है। प्रदेश में फिलहाल 16.35 लाख कर्मचारी और 11.52 लाख पेंशनर्स हैं, जिन्हें इसका सीधा फायदा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:  ऊर्जा उत्सव-5 का शुभारंभ: ऊर्जावान खेलों में बच्चों ने दिखाया दमखम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। महंगाई से राहत देना और उनके जीवन स्तर में सुधार करना हमारी प्राथमिकता है। सरकार ने निर्देश दिया है कि अक्टूबर 2025 से बढ़ा हुआ DA और DR नकद रूप में भुगतान किया जाएगा। इस फैसले से मार्च 2026 तक राज्य सरकार पर 1960 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय भार आएगा।

इसे भी पढ़ें:  रतनपुरी बस स्टैंड ट्रक हादसा, ओवरलोड बना कारण
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *