मिशन शक्ति 5.0 के तहत देवबंद एंटी रोमियो टीम की बड़ी कार्रवाई

देवबंद। शासन के आदेश व निर्देशों के अनुपालन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत थाना देवबंद एंटी रोमियो टीम द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। टीम द्वारा बाजारों, होटलों, रेस्टोरेंटों और प्रमुख चौराहों पर सघन चेकिंग की जा रही है, ताकि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इसे भी पढ़ें:  प्रेमी के साथ भागी तीन बच्चों की मां का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

इसी क्रम में आज एंटी रोमियो टीम ने बाला सुंदरी मंदिर के निकट घूम रहे तीन युवकों को हिरासत में लिया, जो संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे। पुलिस टीम ने तीनों को कोतवाली लाकर कड़ी फटकार लगाई और भविष्य में ऐसी हरकत न करने की चेतावनी दी। बाद में तीनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR---रिश्वत लेते दरोगा को एंटी करप्शन ने दबोचा

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि महिलाओं व बालिकाओं के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सख्त लहजे में कहा, “या तो मनचले खुद सुधर जाएं, वरना सलाखों के पीछे जाने के लिए तैयार रहें।”

एंटी रोमियो टीम में उप निरीक्षक रणवीर सिंह, उप निरीक्षक रविंद्र कसाना और उप निरीक्षक सुधा त्यागी शामिल रहीं। पुलिस ने बताया कि ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे ताकि देवबंद क्षेत्र में महिलाओं के प्रति सुरक्षित माहौल बना रहे।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, 50 लाख का नुकसान
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *