MUZAFFARNAGAR-बाइक सवार बदमाशों ने बैंक कर्मचारी से की लूट

मुजफ्फरनगर। जानसठ कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत जानसठ-खतौली मार्ग के पास गढ़ी बाईपास पर बाइक सवार 3 बदमाशों ने बंधन बैंक के कर्मचारी से तमंचों के बल पर साठ हजार रुपये की नकदी और मोबाइल लूट लिया।वही लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने कर्मचारी को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया।

प्राप्त समाचार के अनुसार जानसठ से खतौली मार्ग पर गांव भलेड़ी के पास स्थित बंधन बैंक में थाना तितावी क्षेत्र के गांव अलीपुर खुर्द निवासी 35 वर्षीय प्रविंद्र कुमार पुत्र रामकुमार नौकरी करता है। बुधवार की दोपहर को लगभग 12 बजे बैंक कर्मचारी प्रविंद्र कुमार गांव गढ़ी से बाइक द्वारा रुपये कलेक्शन करके वापस गांव भलेड़ी के पास स्थित बंधन बैंक में वापस जा रहा था। जानसठ-खतौली मार्ग के पास पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवार 3 बदमाशों ने बैंक कर्मचारी को घेर लिया।

वही परविंदर कुमार ने बताया कि दो बदमाश नकाबपोश थे, जबकि तीसरे ने नकाब नहीं लगाया हुआ था। बदमाशों ने आते ही उसे यह कहकर रुकने के लिए कहा कि वह किसी महिला को छेड़कर आया है। कर्मचारी के रुकने पर बदमाशों में तमंचों के बल पर 60 हजार रुपयों की नगदी से भरा बैग और मोबाइल लूट लिया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने बैंक कर्मचारी के पैर में गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया। लूट के बाद बदमाश बाइक पर बैठकर वापस उसी दिशा में जिस दिशा से आए थे फरार हो गए। वहां से गुजरने वाले लोगों ने घायल बैंक कर्मचारी को उठाया और लूट की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल बैंक कर्मचारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। फिलहाल बदमाशों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

एसपी सिटी आदित्य बंसल भी घटना स्थल पर पहुंचे और वारदात को लेकर जांच पड़ताल की। उन्होंने घायल से भी पूछताछ करते हुए बदमाशों के सम्बंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। बताया कि इस मामले में एसएसपी के आदेश पर कई पुलिस टीमों को लगाया गया है। जल्द ही खुलासा करा दिया जायेगा। सीओ यतेंद्र नागर ने भी घायल बैंक कर्मचारी से घटना की जानकारी ली। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। सीओ यतेंद्र नागर ने बताया कि जानसठ कस्बे से मात्र 500 मीटर की दूरी पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने बंधन बैंक कर्मचारी परवेन्द्र को रोकने और उसे नगदी से भरा थैला छीनने का प्रयास किया उसके विरोध करने पर बदमाशों ने बैंक कर्मचारियों के पैर में गोली मार दी पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

इसे भी पढ़ें:  एमडीए की बड़ी पहल-शहर में दिखेगी लखनऊ की झलक
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *