प्रत्येक माह उत्कृष्ट कार्य करने पर सीएमओ करेंगे सम्मानित

मुजफ्फरनगर। जनपद में नववर्ष अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए नवीन अनोखी पहल की शुरुआत की गई है, जिसकी अंतर्गत प्रत्येक माह अधिकारी व कर्मचारी को सम्मानित किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने जानकारी देते हुए बताया है कि जनपद के नौ ब्लॉक तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों में से किसी एक को प्रत्येक माह सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित किए जाने का आधार एबीसी पर आधारित होगा जिसमें ए का मतलब अवेलेबलिटी, बी से बिहेवियर और सी से केपेबिलिटी को रखा गया। इसमें जो भी अधिकारी या कर्मचारी ससमय अपनी ड्यूटी अच्छे से निभाएगा, जिसका सबके साथ अच्छा व्यवहार होगा और जिसकी कार्य करने की क्षमता सबसे अच्छी होगी, प्रत्येक माह ऐसे किसी भी एक अधिकारी या कर्मचारी को सम्मानित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  नकाबपोश चोरों का आतंकः एक ही रात में कई घरों में चोरी की वारदात से सनसनी

यह सम्मान प्रत्येक नौ ब्लॉक से चयनित एक व्यक्ति को तथा एक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत व्यक्तियों में से किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि ऐसा करने से जो लोग पहले से अच्छा काम कर रहे हैं, वह लोग सम्मानित होकर ओर अधिक प्रेरित होंगे तथा जिन लोगों की कार्यशैली व व्यवहार में कमी है, वह अन्य लोगों से प्रेरित होकर उसे सुधारने का प्रयास करेंगे जिसके परिणाम स्वरूप जनपद का स्वास्थ्य विभाग आम जनमानस को ओर अधिक उत्साह, लगन, समर्पण, सद् व्यवहार और कार्यशैली में आगे आकर गुणवत्ता के साथ सुविधा प्रदान कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें:  मौसम ने फिर ली करवट- सोमवार से बदलने जा रहा है यूपी का मौसम, बारिश के साथ कई जिलों में गिरेंगे ओले
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *