अहिल्याबाई की त्रिशताब्दी जयंती पर आस्था, उत्साह और सम्मान का संगम

मुजफ्फरनगर। धर्म और समाज के प्रति एक सच्ची संरक्षक बनकर समर्पित रहने वाली राजमाता अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती के अवसर पर शनिवार को जिला अस्पताल स्थित उनके स्मारक स्थल पर आस्था, उत्साह और सम्मान का संगम उमड़ा नजर आया। भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार का पूरा समावेश यहां पर बना दिखा। यूपी सरकार के दोनों मंत्रियों, जिला पंचायत अध्यक्ष और नगरपालिका अध्यक्ष के साथ ही आम और खास लोगों ने यहां अपनी उपस्थित दर्ज कराकर रानी होलकर के जीवन संघर्ष को नमन करते हुए उनको सच्ची देशभक्त और धर्म रक्षक करार दिया। इसके साथ ही नगर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई।

देवी अहिल्याबाई होलकर शोभायात्रा आयोजन समिति के द्वारा शनिवार को जिला अस्पताल स्थित अहिल्याबाई होलकर स्मारक पर 300वीं जयंती पर भव्य समारोह का आयोजन किया। यहां पर समिति के जिलाध्यक्ष दर्शन सिंह धनगर के नेतृत्व में हवन प्रारम्भ हुआ और इसके उपरांत यहां वीआईपी मेला लगा नजर आया। स्मारक पर लगी होलकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए लोगों ने राजमाता के त्याग, तप, न्यायप्रियता और जनकल्याण के अद्वितीय आदर्शों को स्मरण करते हुए अपनी पुष्पांजलि देने के साथ ही नमन किया। यहां पर पहुंचे यूपी सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर केवल एक शासक नहीं थीं, बल्कि वे एक महान धर्मप्रेमी, दानवीर एवं जनता की सच्ची संरक्षक थीं, जिनका सम्पूर्ण जीवन सेवा और समर्पण की अनुपम मिसाल है। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव ने भगवान शिव की भक्त महारानी अहिल्याबाई को नमन करते हुए कहा कि रानी अहिल्याबाई ने कलकत्ता से बनारस तक की सड़क, बनारस में अन्नपूर्णा का मन्दिर, गया में विष्णु मन्दिर बनवाये। इसके अतिरिक्त इन्होंने घाट बनवाए, कुओं और बावड़ियों का निर्माण करवाया, मार्ग बनवाए, भूखों के लिए अन्नक्षेत्र खोले, प्यासों के लिए प्याऊ बिठलाईं, मंदिरों का जीर्णाे(ार करते हुए उनमें शास्त्रों के मनन-चिंतन और प्रवचन हेतु विद्वानों की नियुक्ति की। उन्होंने सभी से उनके आदर्श अपनाकर देश, धर्म और समाज के हितों को लेकर योगदान करने की अपील की।

इसे भी पढ़ें:  कासगंज में महिला अधिवक्ता की हत्या के विरोध में वकीलों ने किया प्रदर्शन

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अहिल्याबाई प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए स्मरण किया। यहां उन्होंने रानी होलकर को त्याग की प्रतिमूर्ति, संस्कृति की संरक्षिका बताते हुए कहा कि उनकी त्रिशताब्दी जन्म जयंती हमें सेवा के प्रति समर्पण के लिए प्रेरित कर रही है। अपने विलक्षण प्रशासनिक कौशल, दूरदर्शिता और लोककल्याणकारी दृष्टिकोण से उन्होंने ‘राजसत्ता’ को जनसेवा का एक बड़ा माध्यम बनाया और स्वयं को जनमानस की ‘लोकमाता’ के रूप में प्रतिष्ठित किया। देशभर में काशी विश्वनाथ से लेकर के अनेकानेक तीर्थ स्थलों के पुनरु(ार, मंदिरों के निर्माण और भारतीय संस्कृिति के संरक्षण में उनका योगदान अविस्मरणीय है। कहा कि उनकी जयंती केवल एक स्मरण नहीं बल्कि यह भारत को अपनी मूल जड़ से जोड़ने वाली सेवा, त्याग और संकल्प की प्रेरणा है। समारोह में मीरापुर विधायक मिथलेश पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

इस दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारियों के द्वारा सभी अतिथियों और समाज के गणमान्य लोगों, बुजुर्गों का स्मृति चिन्ह देकर एवं पटका पहनाकर सम्मान व अभिनंदन किया गया। दोपहर बाद कच्ची सड़क स्थित मां भगवानी देवी मंदिर केवलपुरी से अहिल्याबाई होलकर जयंती शोभायात्रा निकाली गई, इसमें अनेक झांकियां और बैंड बाजों के साथ सैंकड़ों लोग शामिल रहे। यह शोभायात्रा कच्ची सड़क से शिव चौक होकर टाउनहाल और वहां से वापस देवी मंदिर पर आकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व चेयरमैन सुभाष शर्मा, पूर्व चेयरमैन अंजू अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र पाल, डॉ. देशबंधु तोमर, रोहताश पाल, हरेंद्र पाल, तरुण पाल, मनोज पाल, रामनिवास पाल, शिवकुमार पाल, अरविंद धनगर, सभासद कुसुमलता पाल, राजेश पाराशर, विशाल गर्ग, संजय गर्ग, सत्यपाल पाल, सभासद अमित कुमार, हनी पाल, रविन्द्र पाल, कपिल पाल, मनोज पाल, दर्शन सिंह धनगर, नन्दकिशोर, दिनेश धनगर, देवेन्द्र पाल, अनुज धनगर, बबलू धनगर, राजवीर पाल सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  अखिलेश का फैसला-यूपी में नेता प्रतिपक्ष होंगे माता प्रसाद पांडे

सपा, बसपा व कांग्रेस नेताओं ने भी किया याद

रूड़की रोड स्थित अहिल्याबाई होलकर स्मारक पर 300वीं जयंती पर आयोजित समारोह में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सत्यवीर कटारिया, नगराध्यक्ष रंजन मित्तल, बसपा नेता प्रेमचंद गौतम, पुष्पांकर पाल, सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने भी पहुंचकर अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया और उनके जीवन संघर्ष को अद्वितीय बताया।

इसे भी पढ़ें:  खेतों की बिजली कटौती पर भाकियू ने किया प्रदर्शन

अंजू अग्रवाल ने किया अहिल्याबाई को नमन

मुजफ्फरनगर नगरपालिका की पूर्व चेयरमैन अंजु अग्रवाल ने भी अस्पताल तिराहे पर पहुंचकर देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके संघर्ष और सामाजिक कार्यों को याद किया। इस दौरान अखिल भारतीय धनगर समाज महासंघ के राष्ट्रीय सचिव अरविंद धनगर, राजबीर पाल आदि ने उनका स्वागत करते हुए सम्मान किया। अरविंद धनगर ने बताया कि देवी अहिल्याबाई होलकर को भगवान जैसा दर्जा ही दिया गया है। भगवान विष्णु और युधिष्ठिर के बाद अहिल्याबाई को ही सनातन समाज में पुण्यश्लोक की उपाधि दी गई है। 

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मंत्री अनिल कुमार ने सीएम से फिर मांगी पुरकाजी में तहसीलस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  अखिलेश का फैसला-यूपी में नेता प्रतिपक्ष होंगे माता प्रसाद पांडेवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  देवबन्द जैन समाज ने मुम्बई में 30 वर्ष पुराना

Read More »