नेपाल की बाढ़ में फंसे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत

मुजफ्फरनगर से तीन दिन पहले राकेश टिकैत के नेतृत्व में गया है नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, कहा-हम सभी सुरक्षित स्थान पर हैं

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन का नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल नेपाल के दौरे पर है। अचानक भोटे कोशी नदी में आई बाढ़ के कारण राकेश टिकैत समेत प्रतिनिधिमंडल फंस गया है। टिकैत ने फोन पर बताया कि वह सुरक्षित स्थान पर हैं।

नेपाल की भोटे कोशी नदी में आई बाढ़ ने तबाही मचा दी। राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के साथ नेपाल गया भाकियू टिकैत का प्रतिनिधिमंडल भी फंस गया है। राकेश टिकैत ने बताया कि वह पोखरा क्षेत्र में सुरक्षित हैं। नेपाल में मौसम खराब है। बाढ़ से प्रभावित इलाकों में तलाशी और बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों की टीमें लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं।

इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी से बोले कपिल देव-मुजफ्फरनगर से मिटाओ मुगलों की पहचान महाराज जी

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बुधवार को बताया कि किसानों के नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ तीन दिन पहले नेपाल पहुंचे थे। वह पोखरा में हैं और यहां मौसम खराब है, लेकिन बाढ़ का इतना असर इस क्षेत्र में नहीं आया है। गाड़ियों छोड़कर सभी सुरक्षित स्थान पर आ गए हैं। फिलहाल सुरक्षा के लिहाज से चितवन और पोखरा को जोड़ने वाले पृथ्वी राजमार्ग को बंद किए गया है। वह पोखरा से पहले काठमांडु पहुंचेंगे और इसके बाद 28 अगस्त तक वापस मुजफ्फरनगर आ जाएंगे। इसके अलावा टिकैत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी वीडियो जारी कर नेपाल की स्थिति के विषय में अवगत कराया है। उनके साथ अजय ठाकुर समेत अन्य करीब नौ किसान नेता भी गए हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर शहर में अब ई रिक्शाओं पर पाबंदी का दौर शुरू

वीडियो में किसान नेता राकेश टिकैत छत पर नजर आ रहे हैं, वहां से उन्होंने इसकी जानकारी दी। राकेश टिकैत ने बताया कि नेपाल में एक भयंकर त्रासदी आई है और यहां पर हम भी फंसे हैं, हमने अपनी सभी गाड़ियों को छोड़ दिया है। हम यहां पोखरा में आये थे, लेकिन हम सभी यहां पर सुरक्षित है। मौसम बेहद खराब है, पोखरा एक बड़ा शहर है, यहां पर भयंकर बारिश हो रही है, एक तरह से तबाही बड़ी है। भारत के भी बहुत बड़ी संख्या में लोग इसमें लापता हुए हैं और फंसे हुए हैं। यहां हम किसान संगठन के लोगों से भी हम सम्पर्क कर रहे हैं, इसमें तबाही में फंसे लोगों की मदद के लिए संगठन को उतारा है। सरकार से भी लोगों को सुरक्षित करने के लिए काम करने की मांग की है। हमको फ्लाइट से टिकट मिल गये हैं और हम यहां से कल यानि गुरूवार को काठमांडू जायेंगे और वहां से फिर दिल्ली के लिए हवाई जहाज में सफर शुरू करेंगे और शुक्रवार तक दिल्ली पहुंचे हैं। रास्ते बंद हो जाने के कारण हमको अपनी गाड़ियां छोड़नी पड़ी हैं।

इसे भी पढ़ें:  तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की दर्दनाक मौत
Share This Article