जागरूक महिला ही सशक्त समाज की आधारशिला: मीनाक्षी स्वरूप

एसपी क्राइम द्वारा महिलाओं को दी गई सुरक्षा कानूनों और सहायता सेवाओं की विस्तृत जानकारी, बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया

मुजफ्फरनगर। नवरात्रि सप्ताह के अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा, अधिकारों और आत्मनिर्भरता को केंद्र में रखते हुए आयोजित मिशन शक्ति 5.0 का कार्यक्रम जागरूकता और प्रेरणा का सशक्त मंच बनकर उभरा, जहां महिलाओं को न केवल उनके अधिकारों की जानकारी दी गई, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया गया। मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत लक्ष्मण विहार स्थित राजवंशी सभा भवन में एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा और व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद: सरिया की दुकान से मोटरसाइकिल सवारो ने चोरी किए गलले से पैसे

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भरता, जागरूकता और अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। अपने संबोधन में मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि आज की महिला केवल परिवार की जिम्मेदारी नहीं निभा रही, बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जागरूक और आत्मनिर्भर महिला ही सशक्त समाज की नींव रखती है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं, शिक्षा और आत्मरक्षा को अपनाएं तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें। उन्होंने यह भी कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए महिलाओं का सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें:  MEERAPUR BY ELECTION-आसपा के चुनाव प्रभारी पर हमला, चार हमलावरों पर मुकदमा

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ ने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए महिलाओं को सुरक्षा कानूनों, अधिकारों और विभिन्न सहायता सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में महिलाएं बिना झिझक पुलिस से संपर्क करें। साथ ही उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने आसपास की अन्य महिलाओं को भी जागरूक करें। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव, थाना प्रभारी बृजेश शर्मा और महिला थाना प्रभारी संगीता डागर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने महिलाओं से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के प्रति भरोसा दिलाया। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता अनीता राजवंशी और राजेंद्र प्रसाद गर्ग ने की, जबकि संचालन शलभ गुप्ता और गुंजन गर्ग द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया और ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

इसे भी पढ़ें:  संभल नमाज विवाद पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी

Also Read This

मुजफ्फरनगर में एडीएम वित्त-राजस्व बदले, यूपी में 84 अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश/मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 84 अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। इस सूची में अपर जिलाधिकारी, अपर नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट, विकास प्राधिकरणों के सचिव, विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारी और कई जिलों के प्रशासनिक अफसर शामिल हैं। इस फेरबदल में मुजफ्फरनगर के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के पद पर तैनात गजेंद्र कुमार का तबादला कर उन्हें अपर जिलाधिकारी नगर, गोरखपुर बनाया गया है। वहीं प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सचिव अजीत कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर का नया एडीएम वित्त एवं राजस्व नियुक्त किया गया है। इस तबादला सूची में केवल मुजफ्फरनगर ही नहीं, बल्कि वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, आगरा,

Read More »

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई प्रधान पति का अस्पताल सील

मुजफ्फरनगर। खतौली और जानसठ क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। ए-सी-एम-ओ अजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने शेखपुरा स्थित दयावती मेडिकेयर सेंटर पर छापा मारा। जांच में पंजीड्डत डॉक्टर अनुपस्थित मिले और अस्पताल परिसर का उपयोग आवास के रूप में पाया गया, जिसके बाद ओ-पी-डी और वार्ड को सील कर दिया गया। इसे भी पढ़ें:  पूर्व सांसद राजपाल सैनी के आवास पर मंत्री नरेन्द्र कश्यप का अभिनंदनयह अस्पताल शाहपुर खतौली की प्रधान रेखा भड़ाना के पति ओमपाल सिंह भड़ाना द्वारा संचालित है, जिन्हें दो दिन में स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस दिया गया है। इसके अलावा जानसठ में शबाना

Read More »

पुलिस मुठभेड़ में दो वाहन चोर घायल गिरफ्तार, छह चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में टिकैत चौक के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो वाहन चोर एनएच-58 स्थित कूकड़ी ग्राउंड के पास बने एक खंडहर में चोरी की मोटरसाइकिलें छिपाकर रखे हुए हैं और उन्हें बेचने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मसमर्पण के लिए कई बार चेतावनी दी, लेकिन बदमाश लगातार रुक-रुक कर गोली चलाते रहे। इसके बाद पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर: एम्बुलेंस में था वैन का पंजीकरण, बना दी स्कूल की मिनी बस

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में स्कूली वाहनों की सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को सहायक संभागीय परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में एक ऐसा वाहन पकड़ा गया, जो पूर्व में एंबुलेंस के रूप में पंजीकृत था, लेकिन उसे अवैध रूप से स्कूल वाहन बनाकर बच्चों के परिवहन में लगाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों ने वाहन को तत्काल निरु( करते हुए भारी जुर्माना लगाया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विभागीय टीम ने गुरूवार को जनपद में वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्कूली वाहनों

Read More »

गोलमाल: गंग नहर किनारे कूड़े में मिलीं लाखों रुपये कीमत की सरकारी दवाइयां

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में सरकारी स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक ओर सरकारी अस्पतालों में मरीजों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा खरीदी गई हजारों सरकारी दवाइयां कूड़े के ढेर पर पड़ी मिलीं। यह मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मुजफ्फरनगर में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दवाइयों की कमी बताकर बाहर से दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर लाखों रुपये कीमत की सरकारी दवाइयां गंग नहर पटरी के किनारे कूड़े में

Read More »

20 मई को दवा व्यापार बंद की तैयारी, सहारनपुर केमिस्ट एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। दवा कारोबार से जुड़े लंबित मुद्दों को लेकर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का रुख तेज कर दिया है। संगठन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद की पूर्व सूचना देते हुए सहारनपुर के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में एसोसिएशन ने साफ कहा है कि केंद्र और राज्य स्तर पर कई बार मांगें उठाने के बावजूद दवा व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े गंभीर विषय अब तक अनसुलझे हैं। इसी कारण देशभर के दवा विक्रेताओं में नाराजगी बढ़ रही है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, जिला सहारनपुर ने बताया कि वह ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स उत्तर प्रदेश (OCDUP) और राष्ट्रीय संस्था ऑल इंडिया

Read More »