मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन बनायेगी अपना क्रिकेट ग्राउंड

बैठक में लिए गए कई बड़े निर्णय, सात सेंट्रल पिचों सहित इंडोर-आउटडोर प्रैक्टिस की मिलेगी सुविधा

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को भगीरथ चौक स्थित एसोसिएशन के कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में जिले में क्रिकेट सुविधाओं के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एसोसिएशन का अपना क्रिकेट ग्राउंड विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इसके लिए जमीन भी चिन्हित कर ली गई है। बैठक मे इस पर कार्यरूप देने को 5 सदस्यों की एक समिति भी गठित की गई है।

इसे भी पढ़ें:  मोहन भागवत मेरठ बयान: जातिवाद खत्म करने का मंत्र

बैठक में प्रस्तावित क्रिकेट ग्राउंड की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए सात सेंट्रल पिचों के निर्माण के साथ इंडोर प्रैक्टिस और आउटडोर प्रैक्टिस की सुविधाएं विकसित करने की योजना तय की गई। इस परियोजना का उद्देश्य जिले के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें उच्चस्तरीय क्रिकेट के लिए तैयार करना है। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की बैलेंस शीट प्रस्तुत की गई, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित कर दिया। इसके साथ ही पिछले वर्ष एसोसिएशन द्वारा किए गए कार्यों और उपलब्धियों की समीक्षा की गई तथा आगामी वर्ष के बजट पर भी चर्चा कर उसे निर्धारित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  2.31 करोड़ की ठगी: पुलिस को उलझाने के लिए ठगों ने बनाया 700 खातों का चक्रव्यूह

बैठक में मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग (एमपीएल) सीजन-2 के आयोजन से संबंधित विषयों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान कोषाध्यक्ष संजय शर्मा द्वारा एमपीएल-2 से आय व्यय का ब्यौरा भी दिया गया। बैठक में एसोसिएशन के चेयरमैन भीम कंसल, उपाध्यक्ष कुशल पाल सिंह, अरविंद भारद्वाज, सचिव मनोज पुंडीर, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, संयुक्त सचिव ओमदेव सिंह और रोहित चौधरी के अलावा डॉ हेमंत, रोहन त्यागी, श्रीस वर्मा, आशीष भटनागर, अजय जैन (सीए) तथा कुमार गौरव सिद्धार्थ उपस्थित रहे। एसोसिएशन के इस निर्णय को जिले में क्रिकेट के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रस्तावित क्रिकेट ग्राउंड विकसित होने से स्थानीय खिलाड़ियों को आधुनिक अभ्यास सुविधाएं मिलेंगी और जिले में क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे।

इसे भी पढ़ें:  जेल में बंद भाइयों की कलाई पर सजी बहनों की राखी, छलके आंसू
Share This Article