ठंड के बढ़ते प्रकोप के बीच व्यवस्था को देखने सड़कों पर उतरीं मीनाक्षी स्वरूप

साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, कहा- किसी भी बेसहारा को खुले में रात न बितानी पड़े

मुजफ्फरनगर। कोहरे के बढ़ने के साथ ही कड़ाके की ठंड ने अब अपने अंदाज में दस्तक दे दी है और ऐसे में बेघर एवं असहाय लोगों के लिए रैन बसेरे और अलाव जीवनरक्षक साबित होते हैं। मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद् ने इसी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए व्यवस्था बनाने का काम किया। इस व्यवस्था को परखने के लिए नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अधिकारियों को साथ लेकर रात में निरीक्षण अभियान चलाया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी निराश्रित व्यक्ति सर्दी की मार के बीच खुले में सोने के लिए विवश न हो सके।
ठंड के बढ़ते प्रकोप को लेकर नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप सतर्क हो गई हैं। उन्होंने गुरुवार देर रात शहर के स्थाई और अस्थाई रैन बसेरों का औचक निरीक्षण करते हुए पालिका स्तर से की गई व्यवस्थाओं को परखने का काम किया। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह सहित नगर पालिका के अन्य अधिकारियों के साथ शहर की कई प्रमुख सड़कों और रेलवे स्टेशन पर स्थित पालिका के आश्रय स्थल का दौरा कर बेसहारा लोगों की स्थिति और उनके लिए की गई व्यवस्था का प्रत्यक्ष रूप से मूल्यांकन किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बर्थडे पार्टी में फायरिंग, सास समेत 3 महिलाएं घायल

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने रैन बसेरों में उपलब्ध सुविधाओंकृजैसे साफ-सफाई, अलाव की व्यवस्था, नये बिस्तर, कंबल और रजाईकृका विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने मौजूद अधिकारियों और रैन बसेरे का संचालन कर रही एनजीओ के लोगों को निर्देश दिए कि ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए किसी भी सुविधा में कमी न छोड़ी जाए और सभी मूलभूत व्यवस्थाओं को तत्काल सुदृढ़ किया जाए। पालिका अध्यक्ष ने शहर में कई स्थानों पर पहुंचकर सार्वजनिक अलाव स्थलों की भी वास्तविक स्थिति देखी। पालिकाध्यक्ष ने संबंधित विभागों को नियमित निगरानी बढ़ाने और हर रात निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जरूरतमंदों को बिना किसी बाधा के गर्माहट और सुरक्षा मिल सके।
नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्पष्ट नीति है कि कोई भी निराश्रित और बेसहारा व्यक्ति सर्दी में सड़कों या खुले में रात गुजारने को विवश न हो। इसी दिशा में नगरपालिका ने रैन बसेरों में ठहरने की समुचित व्यवस्था और शहर में जगहदृजगह अलाव की सुविधा सुनिश्चित की है। हमारी पूरी टीम अधिकारियों के साथ लगातार कार्यरत है, ताकि हर जरूरतमंद को सुरक्षित आश्रय और गर्माहट मिल सके। नगरपालिका द्वारा पहले से ही रैन बसेरों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। आवश्यकतानुसार पेंट, मरम्मत और अवसंरचना सुधार कार्य भी तेज़ी से पूरे किए जा रहे हैं। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आश्रय लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित, स्वच्छ और गर्म वातावरण उपलब्ध हो। निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह नगरपालिका का संकल्प है कि कोई भी व्यक्ति इस ठंड के मौसम में बिना सुविधा के न रहे। इस दौरान मुख्य रूप से ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही, अवर अभियंता निर्माण कपिल कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मनुस्मृति के अपमान के विरोध में दलित व पिछड़े मजदूर-किसानों का प्रदर्शन

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  प्रस्तावित चुनाव कार्यक्रम पर अगले आदेशों तक रोककार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण और वैश्विक

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  मनुस्मृति के अपमान के विरोध में दलित व पिछड़े मजदूर-किसानों का

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »