मदीना मस्जिद के मोअज्जिन के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने पर मुकदमा दर्ज

मस्जिद का लाउडस्पीकर उतारने को लेकर हुई थी पुलिस से झड़प, चौकी इंचार्ज पर लगाये थे मारपीट-अभद्रता के आरोप

मुजफ्फरनगर। शहर में बझेडी रोड पर स्थित मदीना मस्जिद के मोअज्जिन के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मस्जिद का लाउडस्पीकर उतारने को लेकर हुए विवाद और पुलिस से हुई झड़प के बीच मोअज्जिन द्वारा दिए गए बयान ने माहौल को और गरमा दिया था। वहीं चौकी इंचार्ज पर मारपीट व अभद्रता के लगाए गए आरोपों के चलते मामला और तूल पकड़ गया। पुलिस की इस कार्रवाई पर जमीयत ने कड़ा एतराज जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।
बता दें कि जमीयत उलेमा ए हिंद के जिलाध्यक्ष मौलाना मुकर्रम अली कासमी ने अन्य पदाधिकारियों के साथ एसएसपी संजय वर्मा से मुलाकात करते हुए पुलिस द्वारा केवल मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर को उतारने के लिए जोर जबरदस्ती की कार्रवाई को लेकर कड़ी नाराजगी जताई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि 10 दिसम्बर को सुबह फजिर की नमाज के दौरान ही थाना सिविल लाइन की चौकी कच्ची सड़क के इंचार्ज उप निरीक्षक विनोद कुमार कुछ पुलिसकर्मियों के साथ मदनी चौक पर स्थित मदीना मस्जिद पर पहुंचे थे और मस्जिद के मौअज्जिन मौहम्मद इरफान के साथ दुर्व्यवहार किया गया। मौअज्जिन इरफान ने भी एसएसपी कार्यालय पर मीडिया कर्मियों को दिए बयान में आरोप लगाया था कि पुलिस कर्मियों द्वारा मारपीट की और उनके साथ सरेआम गाली गलौच करते हुए अपमानित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

इसी बयान में मौअज्जिन इरफान ने आवेश में आकर पुलिस कर्मियों के लिए कुछ भड़काऊ बातें भी कह दी थी। जहां मौअज्जिन के साथ मारपीट का वीडिया वायरल हुआ तो मौअज्जिन का बयान भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसी को भड़काऊ भाषण मानते हुए थाना सिविल लाइन पुलिस ने मौअज्जिन इरफान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि मौअज्जिन इरफान ने सरेआम पुलिस कर्मियों पर टिप्पणी करते हुए भड़काऊ भाषण दिया। इसी को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। वहीं जमीयत उलेमा ए हिंद के जिलाध्यक्ष मौलाना मुकर्रम ने पुलिस की इस कार्रवाई को ज्यादती और गलत करार देते हुए रोष जताया है। उनका कहना है कि हमने भी एसएसपी से शिकायत की थी, लेकिन आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराये जाने की मांग करते हुए कहा कि मौअज्जिन को बेइज्जत करने वाले पुलिस कर्मियों पर भी एक्शन लिया जाये। मौअज्जिन ने जो कहा वो उनकी भावना नहीं बेइज्जत होने का आवेश था।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र चिकित्सा शिविर स्थगित

Also Read This

एटा के पिलुआ क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोर की शादी रुकवाने पहुंची पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन टीम

शादी से एक दिन पहले दूल्हा रिश्ते की मामी संग फरार, एटा में 14 वर्षीय भाई की शादी रुकवाई गई

एटा में शादी से पहले बड़ा भाई रिश्ते की मामी के साथ चला गया। इसके बाद परिवार 14 वर्षीय छोटे भाई की शादी कराने की तैयारी में जुट गया। सूचना मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन, एएचटी टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग की शादी रुकवा दी।

Read More »

एमजी पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण जागरूकता की अनूठी पहल

चित्र कला, हैंड बैंड निर्माण और प्रकृति से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस के अवसर पर धरती को बचाने का संकल्प तभी साकार होगा जब आने वाली पीढ़ी प्रकृति के प्रति संवेदनशील बने, जैसी सोच के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरक और जागरुकता आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बच्चों ने न केवल भाग लिया बल्कि पर्यावरण का संरक्षित, सुरक्षित रखते हुए एक जिम्मेदारी के साथ अपनाने का संदेश भी आत्मसात किया। इसके साथ ही प्रार्थना सभा में भी विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने और प्रकृति को बचाने में सहभागिता करने

Read More »
अमर कॉलोनी में युवती हत्या मामले की जांच करती पुलिस

अमर कॉलोनी में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या, पूर्व नौकर पर शक

नई दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी की 21 वर्षीय बेटी की घर के भीतर हत्या का मामला सामने आया है। युवती हाल ही में इंजीनियरिंग पूरी कर UPSC की तैयारी कर रही थी। पुलिस को इस मामले में घर के पूर्व नौकर पर शक है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवती घर पर अकेली थी और पढ़ाई में जुटी हुई थी। इसी बीच घर के भीतर ही उसकी हत्या कर दी गई। घर के अंदर हुई इस वारदात ने परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस की शुरुआती जांच

Read More »