पुलिस मुठभेड़ में दो वाहन चोर घायल गिरफ्तार, छह चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में टिकैत चौक के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो वाहन चोर एनएच-58 स्थित कूकड़ी ग्राउंड के पास बने एक खंडहर में चोरी की मोटरसाइकिलें छिपाकर रखे हुए हैं और उन्हें बेचने की तैयारी में हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मसमर्पण के लिए कई बार चेतावनी दी, लेकिन बदमाश लगातार रुक-रुक कर गोली चलाते रहे। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें:  स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान से हमें स्वतंत्र भारत की गौरवशाली धरोहर मिलीः मीनाक्षी स्वरूप

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरिद्वार जनपद के थाना लकसर क्षेत्र स्थित ग्राम सुल्तानपुर निवासी मुराद अली पुत्र जाहिद हसन तथा थाना सिखेड़ा क्षेत्र के ग्राम मिर्जा टिल्ला निवासी मोनू पुत्र जसवीर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बुलेट मोटरसाइकिल, दो स्प्लेंडर बाइक, एक एचएफ डीलक्स, एक एवेंजर मोटरसाइकिल और एक टीवीएस मोपेड बरामद की है। बरामद बुलेट मोटरसाइकिल थाना नई मंडी में दर्ज मुकदमा संख्या 236/2026 से संबंधित बताई गई है। इसके अलावा आरोपियों के पास से दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस .315 बोर भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे।

इसे भी पढ़ें:  खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में BIS की मानक लेखन प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाया हुनर

चोरी के वाहनों को एनएच-58 स्थित खंडहर में छिपाकर रखा जाता था। मौका मिलने पर इन वाहनों को बेच दिया जाता था। गुरुवार को भी आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ थाना नई मंडी में मोटरसाइकिल चोरी, जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ-करनाल हाईवे पर हादसा, स्विफ्ट-ट्रैक्टर की टक्कर में चालक की मौत

Also Read This

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई प्रधान पति का अस्पताल सील

मुजफ्फरनगर। खतौली और जानसठ क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। ए-सी-एम-ओ अजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने शेखपुरा स्थित दयावती मेडिकेयर सेंटर पर छापा मारा। जांच में पंजीड्डत डॉक्टर अनुपस्थित मिले और अस्पताल परिसर का उपयोग आवास के रूप में पाया गया, जिसके बाद ओ-पी-डी और वार्ड को सील कर दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के मौहल्ले में साम्प्रदायिक विवादः मुस्लिम खरीदारों के खिलाफ सड़क पर धरनायह अस्पताल शाहपुर खतौली की प्रधान रेखा भड़ाना के पति ओमपाल सिंह भड़ाना द्वारा संचालित है, जिन्हें दो दिन में स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस दिया गया है। इसके अलावा जानसठ में

Read More »

मुजफ्फरनगर: एम्बुलेंस में था वैन का पंजीकरण, बना दी स्कूल की मिनी बस

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में स्कूली वाहनों की सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को सहायक संभागीय परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में एक ऐसा वाहन पकड़ा गया, जो पूर्व में एंबुलेंस के रूप में पंजीकृत था, लेकिन उसे अवैध रूप से स्कूल वाहन बनाकर बच्चों के परिवहन में लगाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों ने वाहन को तत्काल निरु( करते हुए भारी जुर्माना लगाया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विभागीय टीम ने गुरूवार को जनपद में वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्कूली वाहनों

Read More »

गोलमाल: गंग नहर किनारे कूड़े में मिलीं लाखों रुपये कीमत की सरकारी दवाइयां

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में सरकारी स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक ओर सरकारी अस्पतालों में मरीजों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा खरीदी गई हजारों सरकारी दवाइयां कूड़े के ढेर पर पड़ी मिलीं। यह मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मुजफ्फरनगर में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दवाइयों की कमी बताकर बाहर से दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर लाखों रुपये कीमत की सरकारी दवाइयां गंग नहर पटरी के किनारे कूड़े में

Read More »

20 मई को दवा व्यापार बंद की तैयारी, सहारनपुर केमिस्ट एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। दवा कारोबार से जुड़े लंबित मुद्दों को लेकर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का रुख तेज कर दिया है। संगठन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद की पूर्व सूचना देते हुए सहारनपुर के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में एसोसिएशन ने साफ कहा है कि केंद्र और राज्य स्तर पर कई बार मांगें उठाने के बावजूद दवा व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े गंभीर विषय अब तक अनसुलझे हैं। इसी कारण देशभर के दवा विक्रेताओं में नाराजगी बढ़ रही है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, जिला सहारनपुर ने बताया कि वह ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स उत्तर प्रदेश (OCDUP) और राष्ट्रीय संस्था ऑल इंडिया

Read More »

देवबंद में मच्छरों, पानी और खराब फ्रीज की समस्या पर पालिका का एक्शन, सभासद ने बताई तैयारी

देवबंद। गर्मी का असर तेज होने के साथ ही शहर में मच्छरों की बढ़ती संख्या, बिजली कटौती के दौरान पानी की दिक्कत और कई स्थानों पर खराब पड़े सार्वजनिक ठंडे पानी के फ्रीज जैसे मुद्दे आम लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। इन्हीं समस्याओं को लेकर देवबंद नगर पालिका की ओर से राहत के इंतजाम शुरू कराने की जानकारी सामने आई है। नगर पालिका के सभासद डॉ. वाजिद मलिक ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि नगरवासियों को मच्छरों के प्रकोप से बचाने के लिए हर वार्ड में कीटनाशक दवा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जाएगी। उनके अनुसार यह अभियान मंगलवार से शुरू कराया जाना प्रस्तावित है, ताकि गर्मी और

Read More »

देवबंद के लालवाला जमीन विवाद में दो गिरफ्तार, पुलिस का दावा—हमले और कब्जे की कोशिश में थे शामिल

देवबंद। कोतवाली क्षेत्र के गांव लालवाला में जमीन के कब्जे को लेकर बीते दिनों हुए विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने बुधवार, 13 मई 2026 को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में शेर सिंह उर्फ शेरू और अक्षय शामिल हैं। दोनों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि यह मामला गांव में एक विवादित आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद से जुड़ा है। इसी विवाद ने 9 मई 2026 को हिंसक रूप ले लिया, जब कथित तौर पर

Read More »