शोक की बारिश में डूबा रामपुरी, छह तीर्थ यात्रियों की शोकसभा में आसमां भी रोया

मुजफ्फरनगर। जम्मू कश्मीर के कटरा की पहाड़ियों में प्रकृति का कहर जब टूटा, तो इसकी गूंज सैकड़ों किलोमीटर दूर मुज़फ्फरनगर के दक्षिणी रामपुरी तक सुनाई दी। वैष्णो देवी यात्रा के दौरान अर्धकुमारी के पास हुए भीषण भूस्खलन हादसे में शहर के प्रजापति समाज के छह तीर्थयात्री असमय ही काल के गाल में समा गए। सोमवार को जब रामपुरी में उनके लिए शोकसभा आयोजित की गई, तो न केवल आंखें नम थीं, बल्कि बरसात के रूप में मानो स्वयं आसमां भी शोक मना रहा था। तीन परिवारों के इन छह लोगों की मौत के कारण रामपुरी में शोक की बारिश नजर आई।

मूसलाधार बारिश के बीच दक्षिणी रामपुरी के मंदिर परिसर में सोमवार को हुई शोकसभा का दृश्य हृदय विदारक था। रोते हुए परिजन, मौन खड़े सैंकड़ों लोग और सन्नाटा तोड़ती परिजनों की अपनों के लिए पुकार ने सभी के हृदय को विचलित कर दिया। आंखों को नम कर दिया। यहां सबने मिलकर इस दर्द को साझा किया। गौरतलब है कि 25 अगस्त को दक्षिणी रामपुरी डबल टंकी रोड से प्रजापति समाज के 23 लोग वैष्णो देवी यात्रा पर गए थे। यात्रा के दौरान 26 अगस्त को कटरा के अर्धकुमारी क्षेत्र के पास भारी भूस्खलन हुआ। इस हादसे में मुजफ्फरनगर के सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जिनमें से छह मृतक दक्षिणी रामपुरी के थे। इन मृतकों में दक्षिणी रामपुरी के दो सगे भाई अनंत व दीपेश पुत्रगण अजय कुमार, रामबीरी पत्नी इन्द्रपाल, अंजलि पुत्री इन्द्रपाल, मन्तेश उर्फ ममता पत्नी रविन्द्र और आकांक्षा पुत्री रविन्द्र के अलावा रामलीला टिल्ला निवासी युवक कार्तिकेय उर्फ कार्तिक पुत्र मिंटू कुमार शामिल हैं। शनिवार सुबह जब शव रामपुरी पहुंचे, तो पूरा मोहल्ला शोक में डूब गया। एक साथ सभी का अंतिम संस्कार किया गया, जिसने इस त्रासदी को और भी मार्मिक बना दिया।

इसे भी पढ़ें:  25 लाख का 68 किलो गांजा बरामद, एक शातिर तस्कर गिरफ्तार

सोमवार को आयोजित शोकसभा में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से कई गणमान्य लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई। नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, रालोद के वरिष्ठ नेता योगराज सिंह, पूर्व विधायक संगीत सोम, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक अशोक कंसल, बसपा नेता दारा सिंह प्रजापति, सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, विजय शुक्ला, भाजपा नेता विकल्प जैन, नंदकिशोर पाल, सभासद बिजेन्द्र पाल, रजत धीमान, अर्जुन प्रजापति, मनोज वर्मा, मोहन प्रजापति, सत्यवीर प्रजापति, श्रीमोहन तायल सहित सैंकड़ों लोगों ने पहुंचकर मृतकों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए परिजनों से मिलकर गहरा शोक व्यक्त किया। नेताओं और समाजसेवियों ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। शोकसभा में आए लोगों ने कहा कि यह महज एक व्यक्तिगत क्षति नहीं, बल्कि एक सामाजिक त्रासदी है। पूरा प्रजापति समाज इस घटना से मर्माहत है। प्रशासन से मृतकों के परिजनों को समुचित आर्थिक सहायता और भविष्य के लिए सुरक्षा उपायों की मांग की गई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-अजान की तेज आवाज पर फिर अंकुश, शुरू हुआ अभियान

रामपुरी के पीड़ितों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान
मुजफ्फरनगर। वैष्णो देवी हादसे में दक्षिणी रामपुरी के प्रजापति समाज के छह तीर्थ यात्रियों की मौत के बाद पीड़ित तीनों परिवारों के लिए नेताओं ने सोमवार को हुई शोक सभा में मदद का ऐलान किया है।

हालांकि सपा नेता पूर्व सांसद कादिर राणा ने सबसे पहले पीड़ित परिवार के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया और अनंत व दीपेश के परिवार को 50 हजार रुपये तथा एक कंुतल सरिया देने का वादा किया, नेताओं में वो अकेले रहे, जिन्होंने अर्थियों को कंधा दिया। इसके बाद सोमवार को रामपुरी में हुई शोक सभा में बसपा नेता दारा सिंह प्रजापति ने तीनों पीड़ित परिवारों को पांच लाख रुपये, पूर्व विधायक संगीत सोम ने एक लाख रुपये, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने 75 हजार रुपये, मंत्री कपिल देव और जिला ंपचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पुलिस के उत्पीड़न से परेशान होकर युवक ने खुद को लगाई आग

Also Read This

पशु चोरी का 36 घंटे में खुलासा, मुठभेड़ में शातिर घायल, दो गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ के बाद किसान के घेर से चुराई गई तीन गाय, अवैध तमंचा और चोरी में प्रयुक्त पिकअप ट्रक बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र में एक किसान के घेर से गौवंशीय पशुओं की चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 36 घंटे में खुलासा कर दिया। गांव निजामपुर-मुबारिकपुर बस स्टैंड के पास चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दो पशु चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की तीन गाय, अवैध तमंचा और घटना में प्रयुक्त पिकअप ट्रक बरामद किया है, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

Read More »

घर में तांक-झांक के विवाद में चली गोली, दो युवक गंभीर घायल

गोली लगने के बाद घायल युवक ने धारदार लोहे की पत्ती से किया पलटवार, गांव कुतुबपुर दताना में तनाव व्याप्त, एसपी देहात ने मौके पर पहुंच लिया जायजा मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के कुतुबपुर दताना गांव में घर में तांक-झांक को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, फिर फायरिंग और धारदार हथियार से हमला हुआ। घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसे भी पढ़ें: 

Read More »

भव्य होगा चतुर्दशम श्री श्याम गुणगान महोत्सव, 4 मई को सजेगा अलौकिक दरबार

10 वर्ष बाद मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे नंदू जी महाराज, भजन संध्या, छप्पन भोग और श्याम रसोई होगी आकर्षण का केंद्र मुजफ्फरनगर। श्याम भक्तों के लिए भक्ति, संगीत और श्रद्धा का अद्भुत संगम सजने जा रहा है। श्री श्याम परिवार सुखी संसार समिति (रजि.) द्वारा आयोजित चतुर्दशम श्री श्याम गुणगान महोत्सव में इस बार विशेष आकर्षण के रूप में 10 वर्षों बाद वृंदावन से नंदू जी महाराज की भजन प्रस्तुति होगी। आयोजन को लेकर शनिवार को श्री गणपति धाम, भरतिया कॉलोनी में पत्रकार वार्ता आयोजित कर समिति ने विस्तृत जानकारी साझा की। मंदिर कमेटी के पदाधिकारी अशोक गर्ग द्वारा मीडिया को बताया गया कि श्री श्याम परिवार सुखी संसार समिति द्वारा आगामी

Read More »

एनईएफटी के फर्जी स्क्रीनशॉट से ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा

साइबर टीम ने गिए 2 लाख नकद बरामद, शातिर साथी हुआ फरार, मोबाइल से 8.36 लाख रुपये के 19 फर्जी ट्रांजैक्शन के सबूत मिले मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में साइबर ठगी का एक संगठित तरीका उजागर हुआ है, जिसमें आरोपी व्यापारियों को एनईएफटी भुगतान का फर्जी प्रमाण दिखाकर सामान ले जाते थे। पुलिस की कार्रवाई में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है, जबकि उसका साथी अभी पकड़ से बाहर है। मामले में कई अन्य ठगी की घटनाओं के जुड़ने की आशंका भी जताई जा रही है। एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ ने शुक्रवार को पुलस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया को बताया कि थाना साइबर क्राइम पुलिस ने एनईएफटी के

Read More »

असली गिरगिट तो मुख्यमंत्री खुद हैं, जो ‘नारी वंदन’ को ‘नारा’ बनाना चाह रहे: अखिलेश

लखनऊ – लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। बौद्ध भिक्षुओं ने वंदना और उपदेशों के माध्यम से शांति, समानता और करुणा का संदेश दिया। कार्यक्रम में सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिससे धार्मिक और सामाजिक एकता का माहौल बना। लखनऊ में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय चुनौतीपूर्ण है और समाज को मिलकर आगे बढ़ने की जरूरत है। इस दौरान लुम्बिनी, सारनाथ और कुशीनगर के विकास

Read More »