घर में तांक-झांक के विवाद में चली गोली, दो युवक गंभीर घायल

गोली लगने के बाद घायल युवक ने धारदार लोहे की पत्ती से किया पलटवार, गांव कुतुबपुर दताना में तनाव व्याप्त, एसपी देहात ने मौके पर पहुंच लिया जायजा

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के कुतुबपुर दताना गांव में घर में तांक-झांक को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, फिर फायरिंग और धारदार हथियार से हमला हुआ। घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, गागलहेड़ी पुलिस ने 8 आरोपियों को दबोचा

बुढ़ाना थाना क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर दताना में शुक्रवार को दो युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला गोलीबारी और धारदार हथियार से हमले तक पहुंच गया। घटना में दोनों पक्षों के एक-एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना बुढ़ाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पारूल पुत्र ईश्वर और मोनू पुत्र घसीटू, दोनों निवासी ग्राम कुतुबपुर दताना, के बीच घर में तांक-झांक को लेकर विवाद शुरू हुआ था। आरोप है कि मोनू द्वारा घर में झांकने का विरोध करने पर कहासुनी बढ़ गई और इसी दौरान फायरिंग हो गई।

इसे भी पढ़ें:  ईओ प्रज्ञा की सुन्दर पहल-शहर को स्वच्छ बनाने वाले अमृत सम्मानित

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान एक पक्ष ने गोली चला दी, जिससे पारूल घायल हो गया। गोली लगने के बाद पारूल ने भी धारदार लोहे की पत्ती से मोनू पर हमला कर दिया, जिसमें वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

इसे भी पढ़ें:  UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक ने स्वयं मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष जांच तथा सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मामले में सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भिजवाया गया है। घटना स्थल पर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया। घटना के सभी पहलुओं की जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं गांव में इस घटना को लेकर दोनों पक्षों के लोगों के बीच तनाव व्याप्त है।

Also Read This

यूपी के परिषदीय स्कूल अब 24 जून तक रहेंगे बंद, 25 जून से शुरू होगी पढ़ाई

UP School Summer Vacation 2026: उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया गया है। अब बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 20 मई 2026 से 24 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। नए आदेश के अनुसार 25 जून 2026 से विद्यालय दोबारा खुलेंगे और नियमित पठन-पाठन शुरू होगा।   मंगलवार को गर्मी की छुट्टियों के बाद प्रदेश के कई परिषदीय स्कूल खुले थे। बच्चों का रोली-टीका लगाकर स्वागत किया गया और पहले दिन मिड-डे-मील में खीर भी परोसी गई। लेकिन प्रदेश में गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने अवकाश अवधि को बढ़ाने का निर्णय

Read More »

मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प को मुखर हुए सपा सांसद हरेन्द्र मलिक

व्यापारियों से अभद्रता के आरोप पर बैठक में आरपीएफ इंस्पेक्टर को लगाई फटकार, अधिकारियों के समक्ष उठाया मामला

Read More »