युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, मां बेटी पर लगाए गंभीर आरोप 

शव के पास से दो पेज का सुसाइड नोट पुलिस ने किया बरामद, मां बेटी पर लगाए गंभीर आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर। तितावी थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने मानसिक तनाव में आत्महत्या कर ली। युवक का शव मिलने के साथ एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें मां बेटी पर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना के बाद इलाके में चर्चा और चिंता का माहौल है।

इसे भी पढ़ें:  1000 से ज्यादा CCTV खंगालकर कार तक पहुंची पुलिस, प्रकाश चौक अपहरण का आरोपी ‘छोटा राजन’ गैंग से जुड़ा था

मुज़फ़्फ़रनगर के तितावी थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी देशराज में यह मामला सामने आया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय आयुष पुत्र नीरज कुमार के रूप में हुई है, जिसने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोग भी मौके पर जमा हो गए।

पुलिस के मुताबिक, मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें आयुष ने अंशिका और बबिता नाम की दो महिलाओं का जिक्र करते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों महिलाएं मां–बेटी बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  सरदार पटेल की याद में भाजपा निकालेगी हर विधानसभा में पदयात्राः कपिल देव

नोट में लिखा गया है कि वह मानसिक दबाव में था और कुछ लोगों द्वारा परेशान किए जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि इन आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है। सुसाइड नोट मिलने के बाद मृतक के परिजनों में आक्रोश है। परिवार का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बताया जा रहा है।

एसपी देहात महादिक अक्षय संजय के अनुसार, एक युवक की मौत का मामला सामने आया है और मौके से एक नोट मिला है, जिसमें कुछ आरोप लगाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  पंचायतघर से बैटरी चोरी का खुलासाः मुठभेड़ में एक शातिर चोर घायल

उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट की जांच, उसमें लगाए गए आरोपों की पुष्टि और पूरे घटनाक्रम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

Share This Article