मुजफ्फरनगर-कारों की छत पर खड़े होकर पटाखे छोड़ने वाले दो युवक गिरफ्तार

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया

मुजफ्फरनगर। सड़क पर स्टंट, कारों की छतों पर खड़े होकर पटाखे छोड़ना और सोशल मीडिया रील के लिए जानलेवा हरकतें अब सीधे जेल तक पहुंचा रही हैं। नई मंडी थाना पुलिस ने सार्वजनिक मार्ग पर उपद्रव मचाकर लोगों की जान जोखिम में डालने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की है। थाना नई मंडी पुलिस ने सार्वजनिक मार्ग पर कारों की छतों पर खड़े होकर लापरवाही से पटाखे छोड़ने, रील बनाकर उपद्रव मचाने और राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक थार और एक किया कार भी बरामद की है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-झूठे मुकदमे से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या

पुलिस के अनुसार 18 अप्रैल 2026 की रात होटल रॉयल पैलेस में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान कुछ युवकों ने अलग-अलग गाड़ियों की छतों पर खड़े होकर सार्वजनिक मार्ग पर विस्फोटक पटाखे छोड़े। यह करतब हाईवे पर चल रहे अन्य वाहनों और राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बन गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। इसके अलावा 23 अप्रैल 2026 को भोपा रोड पर थार सवार युवकों द्वारा दबंगई दिखाते हुए उपद्रव मचाने की घटना भी सामने आई। बताया गया कि युवकों ने सड़क पर हुड़दंग कर यातायात बाधित किया और रील बनाने के लिए खतरनाक हरकतें कीं।

इसे भी पढ़ें:  मंगलवार को अखंडआनंद आश्रम में हनुमान जी का भव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं ने किया चोला अर्पण

प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा ने बताया कि दोनों घटनाओं में थाना नई मंडी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने 24 अप्रैल को विश्वकर्मा चैक से कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान तुषार पुत्र मनोज निवासी ग्राम मखियाली तथा विकुल तोमर पुत्र निगम पाल सिंह निवासी ग्राम मखियाली के रूप में हुई है। नई मंडी पुलिस ने इनके कब्जे से थार गाड़ी नंबर यूपी 12 बीएक्स 6642 तथा किया गाड़ी नंबर यूपी 11 सीई 1983 बरामद की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की लापरवाही और स्टंटबाजी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें:  राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में सिपाही कुशुम का डबल खिताब

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  मंगलवार को अखंडआनंद आश्रम में हनुमान जी का भव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं ने किया चोला अर्पणकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-झूठे मुकदमे से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्यापालिका टीम के बाजार

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »