मुजफ्फरनगर-पब्लिक स्कूल में चैकीदार की निर्मम हत्या से सनसनी

देर रात अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर उतारा मौत के घाट, पुलिस जांच में जुटी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में चरथावल थाना क्षेत्र के छपार-रोहना रोड स्थित एक नामी पब्लिक स्कूल में चैकीदार की नृशंस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। शनिवार सुबह स्कूल परिसर में चैकीदार का रक्तरंजित शव मिलने से शिक्षकों, कर्मचारियों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। अज्ञात बदमाशों द्वारा धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जानलेवा होती गर्मी से जिले में आपदा अलर्ट

प्राप्त जानकारी के अनुसार छपार-रोहना रोड स्थित किड्स हेवन पब्लिक स्कूल में चैकीदारी का काम करने वाला 50 वर्षीय राजू कस्बे की दलित बस्ती का निवासी था। वह रोजाना की तरह शुक्रवार रात स्कूल परिसर में ही ड्यूटी पर था। देर रात किसी समय अज्ञात हमलावर स्कूल परिसर में पहुंचे और उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसकी गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी। शनिवार सुबह जब स्कूल के शिक्षक और कर्मचारी स्कूल पहुंचे तो परिसर में राजू का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। यह दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें:  14 SAAL BAD-भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत की गिरफ्तारी के आदेश

घटना के बाद स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों में इस वारदात को लेकर भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। मृतक चैकीदार के परिजन भी मौके पर पहुंच गये थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। स्कूल परिसर और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी चैक किया गया है। साथ ही अन्य संभावित पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 16 अधिकारियों के तबादले

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  14 SAAL BAD-भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत की गिरफ्तारी के आदेशकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर हादसे में मां-बेटे की मौत, पति जिंदगी से जूझ रहापालिका

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »