नेपाल त्रासदी में मदद का हाथ आगे बढ़ाकर मानव धर्म निभाएंः मीनाक्षी स्वरूप

नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष ने नेपाल के लोगों के लिए शुरू किया राहत अभियान, कहा-हर व्यक्ति करे योगदान

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने लोगों को एक भयंकर त्रासदी झेल रहे नेपाल के साथ खड़े होने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने इसके लिए एक राहत अभियान की शुरूआत करते हुए लोगों से इस अभियान में मानवीय दृष्टिकोण के साथ हिस्सेदारी करने की अपील की है।

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि नेपाल में आई भीषण जल प्रलय ने सैंकड़ों लोगों की जान चली गई हैं, इस भयंकर आपदा ने हजारों परिवारों के जीवन को संकट में डाल दिया है। कई परिवारों से उनके घर, रोजमर्रा की जरूरतें और अपनों का सहारा तक छीन लिया है। ऐसे कठिन समय में नेपाल के पीड़ित परिवारों को हमारी संवेदना के साथ-साथ सहयोग की भी आवश्यकता है। इसमें नगरपालिका परिषद् भी जनसहयोग से नेपाल के प्रभावित परिवारों तक मदद पहुंचाने के लिए एक प्रयास शुरू कर रही है, इसमें मानव धर्म निभाने के लिए सभी को सहयोग के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया गया है।

नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने आम जनमानस से सीधे अपील करते हुए कहा कि “मैं मुजफ्फरनगर की जनता से मानवीय अपील करती हूं कि नेपाल में आई इस भीषण जल प्रलय से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए अपनी सामर्थ्य के अनुसार आगे आएं। इस राहत अभियान में आपके द्वारा दिया गया योगदान किसी जरूरतमंद परिवार के लिए बहुत बड़ी उम्मीद बन सकता है।”

इसे भी पढ़ें:  पुलिस ने वकीलों पर किया लाठीचार्ज, अवैध चैंबरों पर बुलडोजर चलने का कर रहे थे विरोध, बढ़ा तनाव

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि राहत सामग्री नगरपालिका परिषद् के मुख्यालय टाउनहाल में एकत्र की जाएगी। उन्होंने नगरपालिका के सभी वार्ड सभासदों, भारतीय जनता पार्टी के संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित सामाजिक संगठनों और आम जनमानस से इस मानवीय अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। वो अपने अपने क्षेत्रों में लोगों को प्रेरित करें और वहां एकत्र सामग्री को टाउनहाल पहंुचाने का काम करें। मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार संकट की इस घड़ी में नेपाल के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता पहुंचाने का प्रयास कर रही है। आइए, इसी सेवा भाव को आगे बढ़ाते हुए नेपाल के दुखी परिवारों के साथ खड़े हों।”

इसे भी पढ़ें:  पुलिस मुठभेड़ में पशु लूट गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, गोली लगने से घायल
Share This Article