अखिलेश यादव जिंदाबाद….पर झूमते दिखे जयंत के चंदन

सपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की वीडियो, सपा विधायकों के बीच चंदन ने बिताया खूब समय

मुजफ्फरनगर। सपा की सांसद इकरा हसन के 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में रालोद को भाजपा से 50 सीटें मिलने वाले बयान को लेकर सियासी पारा खूब गरम है। रालोद के बड़े नेता सपा सांसद इकरा के इस बयान पर तिलमिलाये हुए हैं, उनको पलटवार कर जवाब दिया जा रहा है।

रालोद कोटे से यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार का पलटवार भी चर्चाओं में है, ऐसे में एक शादी समारोह की कुछ तस्वीरों ने इस बयानबाजी वाली गरमाहट में पुराने रिश्तों की शर्म में मेल मिलाप की ऐसी सियासी कव्वाली पेश की, जिसमें ‘अखिलेश यादव जिंदाबाद…’ के लकब पर रालोद अध्यक्ष के चंदन भी सपा विधायकों के संग नेताओं के इशारे पर खूब झूमते और खिलखिलाते नजर आये। सपा नेताओं ने भी एनडीए के सांसद रालोद युवा विंग के अध्यक्ष चंदन चौहान की इस दोस्ताना मौजूदगी का फायदा उठाते हुए उनका वार-फेर करते हुए जमकर नोट उड़ाये। इस महफिल के कई वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट किये गये हैं।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी में मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे राशिद मलिक की बहन की शादी विगत दिवस हुई। सहारनपुर जनपद के गागलहेडी से दूल्हा दानिश मलिक अपने रिश्तेदारों और परिजनों के साथ दुल्हन को ब्याहने के लिए बारात लेकर रुड़की रोड स्थित किरण फार्म में आया था। यहां पर राशिद मलिक ने अपनी बहन की शादी को यादगार बनाने के लिए बड़ी सियासी महफिल सजाई। इसमें सहारनपुर देहात के विधायक और बड़े सपा नेताओं में शुमार किये जा रहे आशु मलिक, सपा के तेजतर्रार विधायक पंकज मलिक, सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, सपा के टिकट पर मीरापुर से चुनाव लड़ चुके लियाकत अली, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे और जिला बार संघ के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, माजिद सिद्दीकी के अलावा पूर्व सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान सहित कई सियासी रूतबे वाले लोग शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर हादसाः अज्ञात वाहन ने दंपति को कुचला, पत्नी की मौत

इस पंक्ति में सबसे ज्यादा आकर्षण की बात यह रही कि यहां सपा विधायकों और सपा के बड़े नेताओं के बीच राशिद के दावतनामे को कबूल कर दोस्ताना फर्ज निभाने के लिए रालोद के युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और एनडीए गठबंधन में रालोद के बिजनौर सीट से सांसद चंदन सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

इस शादी समारोह के कई वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर सपा नेताओं के साथ ही खुद सपा विधायक आशु मलिक ने भी पोस्ट की है। इस वीडियो में राशिद मलिक अपने दोस्त अब्दुल्ला कुरैशी जानसठ के साथ खुलकर नोट उड़ाते नजर आ रहे है। दरअसल मेहमानों के मनोरंजन के लिए राशिद मलिक और परिजनों की ओर से कव्वाली का भी प्रबंध किया गया था। यहां अग्रिम पंक्ति में सपा विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ राशिद मलिक भी मौजूद रहे। इसी पंक्ति में प्रमोद त्यागी और माजिद सिद्दीकी के बीच में रालोद सांसद चंदन चौहान भी बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  RDF ईंधन को लेकर जांच, मुजफ्फरनगर की 19 पेपर मिलों पर नजर

राशिद मलिक अखिलेश यादव के गुणगाण वाली कव्वाली शुरू होते ही अपनी जेब से सौ के नोट की नई गडडी निकालते हैं और विधायक आशु मलिक पर कुछ नोटों से वार फेर कर कव्वाल के सिर पर उड़ा देते हैं। इसके बाद अब्दुल्ला कुरैशी इस नोट की गडडी को थामकर सपा नेताओं के साथ ही रालोद सांसद चंदन चौहान को सीट से खड़ा कर उनके सिर पर वार-फेर करने के बाद नोट उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान कव्वाल ये कव्वाली पेश कर रहा था, अखिलेश यादव जिंदाबाद…..’ और जयंत का चंदन उड़ते नोटों को देखकर झूमता, मुस्कुराता नजर आता है। इस वीडियो को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी सामने आ रही है।

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सपा और बसपा ने दलितों के हक में उठाई आवाजकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण से स्कूल में जलभराव, छात्र-छात्राओं को हो रही

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »