श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ गूंजा शहर

कथावाचक हिमेश शास्त्री ने सुनाया श्रीमद भागवत महात्म्य, राजा परीक्षित के श्राप और शुकदेव जी आगमन का प्रसंग

मुजफ्फरनगर। कथावाचक हिमेश शास्त्री जी महाराज (मथुरा वाले) के सान्निध्य में बृहस्पतिवार को शहर के सनातन धर्म सभा भवन में श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। सवेरे बाग केशोदास स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर से बैंडबाजों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी में निकली कलश यात्रा टाउनहाल रोड होते हुए शिव चौक पहुंची, जहां भगवान शिव की पूजा-अर्चना के बाद यात्रा कथा स्थल श्री सनातन धर्म सभा भवन पहुंचकर संपन्न हुई। कथा के प्रथम दिन श्रीमद भागवत महात्म्य, राजा परीक्षित को श्राप तथा शुकदेव जी के आगमन का प्रसंग सुनाया गया।

सनातन धर्म सभा भवन में समस्त अग्रवाल परिवार के द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कथावाचक हिमेश शास्त्री जी महाराज के सानिध्य में सैंकड़ों श्रद्धालुओं के द्वारा निकाली गई इस कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल से भर दिया। कलश यात्रा में मुख्य कलश अग्रवाल परिवार द्वारा धारण किया गया, जबकि अभिनव अग्रवाल ने श्रीमद भागवत को सिर पर धारण किया। कथावाचक हिमेश शास्त्री जी महाराज ने विधिवत कलश स्थापना कराई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-सिंचाई विभाग के भ्रष्टाचार के खिलाफ क्रांतिसेना का हल्ला बोल

अपराह्न तीन बजे श्रीमद भागवत पूजन के बाद कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन श्रीमद भागवत महात्म्य, राजा परीक्षित को श्राप तथा शुकदेव जी के आगमन का प्रसंग सुनाया गया। कथा के दौरान हिमेश शास्त्री महाराज ने कहा कि जिस मनुष्य ने भागवत रूपी अमृत का पान कर लिया, उसका मानव जीवन सफल हो जाता है। भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य मन, मोह, लोभ, काम और अहंकार पर विजय प्राप्त कर सकता है। उन्होंने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिसे सद्गुरु की प्राप्ति हो जाती है, उसका परलोक सुधर जाता है। महात्म्य की कथा में उन्होंने बताया कि सत्संग के बिना मनुष्य की गति संभव नहीं है। ज्ञान, वैराग्य और भक्ति के माध्यम से ही जीवन के संकटों का समाधान संभव है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-जेई के नाम पर छह फर्जी फर्म बनाकर हो रही ऑनलाइन ठगी!

हिमेश शास्त्री महाराज ने कहा कि श्रीमद भागवत केवल एक ग्रंथ या इतिहास नहीं, बल्कि साक्षात मुरली मनोहर श्रीकृष्ण का स्वरूप है। श्रीमद भागवत और श्रीकृष्ण में कोई भेद नहीं है, ये एक ही हैं। उन्होंने भक्त प्रह्लाद और भगवान नरसिंह के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि भक्त की वाणी को सत्य करने के लिए स्वयं श्रीहरि नरहरि बनकर धरती पर अवतरित हुए और दुष्ट हिरण्यकश्यपु का संहार कर भक्त प्रह्लाद की रक्षा की। अभिनव अग्रवाल ने बताया कि 18 मार्च तक सनातन धर्म सभा भवन में अपराहन 3 बजे से 7 बजे तक कथा होगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-होली के दिन कई घरों में मातम, हादसों में आठ की मौत

कथा के दौरान मुख्य रूप से राकेश बिन्दल, दीप अग्रवाल, शोभित गुप्ता, परमात्मा शरण अग्रवाल, प्रदीप गर्ग, किशन अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, अभिनव गर्ग, कार्तिक अग्रवाल, दीपक गोयल, योगेश माहेश्वरी, अमित गर्ग, ममता अग्रवाल, श्रुति अग्रवाल, आंचल अग्रवाल, अमिता अग्रवाल, पूजा अग्रवाल और रचना अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्तिमय वातावरण में धार्मिक भजनों पर ­ाूमते हुए कथा का श्रवण किया।

Also Read This

सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा

मुजफ्फरनगर। सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा रहा। क्लब के चुनाव के लिए पदाधिकारी व सदस्य पद हेतु तमाम लोगों ने अपने नामांकन पत्र भरे थे। क्लब के सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया गया। इनमें उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंघल, सचिव विजय वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष सरीन, के अलावा कार्यकारिणी सदस्य बैडमिंटन हिमांशु महेश्वरी, कार्यकारिणी सदस्य बिलियर्ड, कार्यकारिणी सदस्य कार्ड्स मनु गुप्ता व अतुल जैन, कार्यकारिणी सदस्य टेनिस डा देवेन्द्र सिंह मलिक, कार्यकारिणी सदस्य सामान्य अमित मित्तल, अजय स्वरूप, डा० दीपक गोयल व गिरीश अग्रवाल को निर्विरोध चुन लिया गया है। शेष लोगों के नामांकन पत्र वापसी हो

Read More »

डीएम पर विवादित टिप्पणी में आजम खां दोषी…. दो साल कैद और 20 हजार का लगा जुर्माना

मुरादाबाद- रामपुर की अदालत ने तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आजम खां को दोषी करार दिया है। यह मुकदमा भोट थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था। कोर्ट ने आजम को दो साल के कारावास की सजा सुनाई है।सपा नेता आजम खां को तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में रामपुर की कोर्ट ने दो साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भोट थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था।आरोप था कि चुनाव प्रचार के दौरान सपा नेता ने तत्कालीन जिलाधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा

Read More »

शेखपुरा में सरकारी पानी की टंकी के दुरुपयोग से ग्रामीणों में भारी रोष

मुजफ्फरनगर। शेखपुरा गांव में स्थित सरकारी पानी की टंकी के कथित दुरुपयोग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी परिसर का इस्तेमाल पूरी तरह से निजी कार्यों के लिए किया जा रहा है। इस संबंध में कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, पानी की टंकी की देखरेख के लिए नियुक्त एक युवक और उसका परिवार लंबे समय से टंकी परिसर में ही रह रहा है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-सिंचाई विभाग के भ्रष्टाचार के खिलाफ क्रांतिसेना का हल्ला बोलआरोप है कि परिसर में सरकारी बिजली,

Read More »

तीसरे दिन भी जारी फर्जी अस्पताल, लैब और क्लीनिक पर प्रशासन का शिकंजा, दो संस्थान सील

खतौली। जनपद में बिना पंजीकरण एवं बिना ने उस डिग्री संचालित हो रहे अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। खतौली सीएससी प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन संचालित सभी अस्पताल, क्लीनिक और लैब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशों के अनुपालन में अपंजीकृत क्लीनिक, अस्पताल एवं पैथोलॉजी लैब के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में शुक्रवार 15 खतौली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच अभियान चलाया गया। इसे

Read More »